Kohramliv Desk : पंजाब के CM भगवंत मान ने गुरुवार को दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके। ये शादी सिख रीति रिवाज के साथ सीएम आवास में हुई। शादी में सांसद राघव चड्ढा और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शादी में मौजूद रहे। केजरीवाल ने शादी में पिता की तरह रस्में निभाईं। शादी में मान और गुरप्रीत के परिवार के अलावा केजरीवाल का परिवार भी शामिल हुआ। सांसद राघव चड्ढा अपनी मां के साथ शादी में पहुंचे। भगवंत मान की पत्नी उनके परिवार की करीबी हैं। लंबे समय से भगवंत मान और गुरप्रीत कौर एक-दूसरे को जानते हैं।

शादी के आयोजन का खर्च सीएम भगवंत मान ने उठाया। भगवंत मान की मां हरपाल कौर की ख्वाहिश थी कि सीएम भगवंत मान अपना घर फिर से बसा लें। इसके बाद सीएम शादी के लिए राजी हुए थे। सीएम भगवंत मान के लिए मां और बहन मनप्रीत कौर ने खुद लड़की चुनी है। पंजाब के मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान संगरूर से दो बार सांसद रह चुके हैं।








इसे भी पढ़ें : साली के चक्कर में टीचर जीजा ने कर दिया…
इसे भी पढ़ें : डकैतों ने कहा- चुप रहिये, कुछ नहीं करेंगे, पर क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : घर में घुस कर चुराया था मोबाइल और साइकिल, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची डीसी की अपील- कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, सतर्क रहें
इसे भी पढ़ें : मजदूरी दर में कटौती को लेकर बवाल… देखें वीडियो












