spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

SSC ने किया बंपर भर्तियों का ऐलान, जानें कब निकलेगी कौन सी भर्ती

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive desk : SSC ने बुधवार को वर्ष 2022-2023 की भर्ती परीक्षाओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया। इसमें 16 भर्ती परीक्षाओं का जिक्र किया है। इससे पहले आयोग ने दिसंबर 2021 में वर्ष 2022 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया था। ताजा कैलेंडर में आयोग ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2022 और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) 2022 भर्ती परीक्षाओं को भी शामिल किया है। दिसंबर 2021 के कैलेंडर में ये दोनों शामिल नहीं थे। इसके अलावा ताजा कैलेंडर में देखा जा सकता है कि आयोग ने कांस्टेबल जीडी समेत कई भर्ती परीक्षाओं का नोटिफिकेशन कुछ  महीने पहले निकालने का फैसला किया है। कई भर्ती परीक्षाएं भी पहले कर दी गई हैं।

पीएम मोदी के डेढ़ साल में 10 लाख लोगों को भर्ती करने के निर्देश के बाद कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने अपनी भर्ती प्रक्रिया की रफ्तार तेज कर दी है। मोदी ने कहा था कि उन्होंने सभी विभागों और मंत्रालयों में रिक्त पड़े पदों की समीक्षा करने के बाद अगले डेढ़ साल में 10 लाख लोगों की भर्ती करने का निर्देश दिया है। उन्हें मिशन मोड में यह भर्तियां करने को कहा गया है। पीएम मोदी के इस आदेश के एक सप्ताह बाद एसएससी ने 70 हजार अतिरिक्त भर्तियां निकालने का ऐलान किया था। अब एसएससी ने अपनी भर्ती का कैलेंडर संशोधित किया है। अब भर्तियां जल्दी निकलेंगी और परीक्षाएं भी पहले होंगी।

SSC परीक्षाओं का कैलेंडर, देखें 

  1. कैलेंडर में सबसे पहले MTS Havaldar भर्ती परीक्षा 2021 का जिक्र किया गया है जिसकी परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं।
    इसके बाद बताया गया है कि सेलेक्शन पोस्ट फेज – 10 2022 व सेलेक्शन पोस्ट लद्दाख परीक्षा 2022 का आयोजन अगस्त 2022 में होगा। इसके लिए आवेदन लिए जा चुके हैं।
  2. दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल मिनिस्टीरियल भर्ती के आवेदन लिए जा चुके हैं। इसके लिए एग्जाम अक्टूबर 2022 में लिए जाएंगे।
  3.  दिल्ली पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 8 जुलाई 2022 को जारी होगा। आवेदन 29 जुलाई तक लिए जाएंगे और परीक्षा अक्टूबर 2022 में होगी।
  4.  दिल्ली पुलिस हेड कांस्टेबल (AWO/TPO) भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 8 जुलाई 2022 को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।
  5. जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, जूनियर ट्रांसलेटर एवं सीनियर हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 जुलाई को जारी होगा। अक्टूबर 2022 में परीक्षा होगी।
  6. दिल्ली पुलिस व सीएपीएफ सब इंस्पेक्टर एसआई  भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 अगस्त को जारी होगा। आवदेन 30 अगस्त तक लिए जाएंगे। नवंबर 2022 में परीक्षा होगी।
  7. जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 12 अगस्त 2022 को जारी होगा। टियर-1 परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।
  8. स्टेनोग्राफर ग्रेड सी डी भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 20 अगस्त 2022 को और परीक्षा नवंबर 2022 में होगी।
  9. सीजीएल 2022 का नोटिफिकेशन 10 सितंबर 2022 को जारी होगा। इसकी परीक्षा दिसंबर 2022 में ली जाएगी।
  10. साइंटिफिक असिस्टेंट आईएमडी परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 15 सितंबर 2022 को आएगा और परीक्षा दिसंबर 2022 में होगी।
  11. दिल्ली पुलिस एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 7 अक्टूबर 2022 को जारी होगा। जनवरी फरवरी 2023 में इसकी परीक्षा होगी।
  12. एसएससी सीएचएसएल 2022 का नोटिफिकेशन 5 नवंबर 2022 को आएगा। आवेदन 4 दिसंबर तक लिए जाएंगे। टियर 1 परीक्षा फरवरी मार्च 2023 में ली जाएगी।
  13. कांस्टेबल जीडी सीएपीएफ, एनआईए, एसएसएफ, असम राइफल परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 10 दिसंबर 2022 को निकलेगा। इसके लिए 19 जनवरी 2023 तक आवेदन लिए जाएंगे। मार्च अप्रैल 2023 में परीक्षा होगी।
  14. एसएससी एमटीएस भर्ती 2022 का नोटिफिकेशन 25 जनवरी 2023 को जारी होगा। आवेदन 24 फरवरी तक लिए जाएंगे। अप्रैल मई 2023 में परीक्षा होगी।
  15.  दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव (महिला , पुरुष) भर्ती परीक्षा 2022 का नोटिफिकेशन 2 मार्च 2023 को निकलेगा। आवेदन 31 मार्च  2023 तक लिए जाएंगे। परीक्षा अप्रैल मई 2023 में होगी।

इसे भी पढ़ें : नहीं रही झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह की बेटी

इसे भी पढ़ें :

भारतीय डाक में ड्राईवर बनने का बेहतरीन मौका, सैलेरी ₹63,200 तक…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों...

झारखंड में 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका… जानें डिटेल्स

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर...

सेना दे रही है पेड इंटर्नशिप, ₹75 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड…

Kohramlive : देश सेवा और आधुनिक तकनीक की दुनिया...

₹64 हजार तक सैलरी पाने का बढ़िया मौका, कल से आवेदन शुरू…

Kohramlive : सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख...

परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

Kohramlive : भारी हंगामे के बीच सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भारतीय डाक में ड्राईवर बनने का बेहतरीन मौका, सैलेरी ₹63,200 तक…

Kohramlive : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों...

झारखंड में 12वीं पास के लिए बढ़िया मौका… जानें डिटेल्स

Ranchi : झारखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर...

सेना दे रही है पेड इंटर्नशिप, ₹75 हजार तक मिलेगा स्टाइपेंड…

Kohramlive : देश सेवा और आधुनिक तकनीक की दुनिया...

₹64 हजार तक सैलरी पाने का बढ़िया मौका, कल से आवेदन शुरू…

Kohramlive : सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देख...

परीक्षाओं पर बड़ा फैसला, लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक बिल

Kohramlive : भारी हंगामे के बीच सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित...