RANCHI : सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो हत्याकांड की जांच अब सीबीआई करेगी। हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसके द्विवेदी की अदालत ने गुरुवार को सफायर इंटरनेशनल स्कूल के छात्र विनय महतो के पिता मनबहाल महतो की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। इससे पहले कोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। अदालत ने सीबीआई को 8 महीने में जांच पूरी कर सौंपने का निर्देश दिया।
मृतक छात्र विनय महतो के पिता की ओर से पिछली सुनवाई के दौरान अदालत में पक्ष करते हुए अधिवक्ता जितेंद्र शंकर सिंह और खुशबू कटारूका ने बताया था कि मामले की सुनवाई निचली अदालत में चल रही है और ट्रायल के दौरान निचली अदालत ने भी पाया है कि मामले का अनुसंधान सही तरीके से नहीं किया गया। ट्रायल के दौरान दस लोगों को आरोपी बनाया गया है, अगर इस हत्याकांड की जांच सही तरीके से होगी, तो हत्याकांड में शामिल कई और अन्य लोगों का भी नाम सामने आएगा। अदालत को बताया गया कि इस मामले की जांच में लापरवाही बरती गयी। जांच के दौरान पुलिस ने सैंपल भी सही तरीके से कलेक्ट नहीं किया और समय पर एफएसएल में नहीं भेजा गया। कई साक्ष्य जांच के लिए जब एफएसएल भेजे गये, तब तक वह खराब हो गये थे और जांच में कुछ नहीं निकला। कई साक्ष्यों को ट्रायल के दौरान कोर्ट में पेश भी नहीं किया गया।
5 फरवरी 2106 को हुआ था घटना
बता दें कि 5 फरवरी 2016 को सफायर इंटरनेशनल स्कूल के 12वर्षीय छात्र विनय महतो की हत्या कर दी गयी। मामले में स्कूल की हन्दिी शक्षिकिा नाजिया हुसैन, उसके पति आरिफ अंसारी और दो बच्चों को आरोपी बनाया गया था। पुलिस जांच में यह बात सामने आयी थी कि विनय का संबंध नाजिया की पुत्री से था, इसे लेकर नाजिया का पुत्र गुस्से में रहता था।
घटना के दिन नाजिया के पुत्र ने विनय को घर में सोया-चल्लिी खाने के लिए बुलाया और फिर उसने विनय का सिर दीवार में पटक दिया, जिस कारण वह घायल हो गया। बाद में बेहोशी की अवस्था में विनय को स्टॉफ र्क्वाटर के कॉरिडोर से नीचे फेंक दिया गया।
इसे भी पढ़ें : साली के चक्कर में टीचर जीजा ने कर दिया…
इसे भी पढ़ें : डकैतों ने कहा- चुप रहिये, कुछ नहीं करेंगे, पर क्या कर डाला… देखें
इसे भी पढ़ें : कोर्ट के बाहर से बेटे का अगवा, थाना में रोती मां… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : भैंसुर मेरा सुहाग उजाड़ डाला : ज्योति || इल्जाम गलत और झूठा, सच चौंका देगा : भैंसुर… देखें CCTV
इसे भी पढ़ें : घर में घुस कर चुराया था मोबाइल और साइकिल, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची डीसी की अपील- कोविड-19 से एक व्यक्ति की मौत, सतर्क रहें
इसे भी पढ़ें : मजदूरी दर में कटौती को लेकर बवाल… देखें वीडियो




