Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के टाटीसिलवे स्थित जैप-टू में शुक्रवार को रेडियो ऑपरेटर का पासिंग आउट परेड हुआ। परेड में 482 रेडियो ऑपरेटर और 6 प्रशिक्षु डीएसपी भी शामिल हुए। झारखंड पुलिस को नए डीएसपी भी मिले हैं। ये अब राज्य में अपना योगदान देंगे। रेडियो ऑपरेटर में महिलाओं को भी अहम स्थान मिला है। 482 रेडियो ऑपरेटर्स में 165 महिलाएं हैं।

यह दर्शाता है कि पुलिस महकमे में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने टॉपरों को मेडल ऑर ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया। 6 प्रशिक्षु डीएसपी में अंकिता राय, प्रदीप कुमार, सुरेश कुमार यादव, रोहित रंजन सिंह धनंजय कुमार राम और रोहित कुमार रजवार शामिल हैं। मौके पर डीजीपी नीरज सिन्हा, एडीजी अभियान संजय आनंद लटकर, डीआइजी पंकज कंबोज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

झारखंड पुलिस आप अपनी जिम्मेदारियों का भलीभांति निर्वहन करेंगे : सीएम
झारखंड आर्म्ड फोर्स 2 के प्रांगण में रेडियो ऑपरेटर का भव्य पासिंग परेड देखने को मिला। पासिंग आउट परेड समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जैप 2, में रेडियो ऑपरेटर्स के पासिंग आउट का निरीक्षण किया और आकर्षक परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री ने रेडियो ऑपरेटर्स को संबोधित किया। कहाकि आपके कंधों पर आज से एक नई जिम्मेदारी आ रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि आप अपनी जिम्मेदारियों और कर्तव्यों का भलीभांति निर्वहन करेंगे।
इसे भी पढ़ें : PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : जेल से हुकूमत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : PLFI तक बाइक पहुंचाने वाले शातिरों ने मुंह खोला तो दंग रह गई पुलिस(Video)
इसे भी पढ़ें : जल्दी आईये भईया, मेरे साथ कुछ भी हो सकता है…(Video)
इसे भी पढ़ें : ‘मेरे खिलाफ जांच हो तो वह CBI करे’
इसे भी पढ़ें : बीजेपी नेता जीतराम को टपकाने वाला ढेर, देखिये तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : किसी भी हालत में लॉ एंड ऑर्डर बनाएं रखें : नीरज सिन्हा




