spot_img

झारखंड मंडप का विश्वस्तरीय फूड एक्सपो…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

New Delhi : राजधानी दिल्ली में भारत मंडपम में आयोजित वर्ल्ड फूड इंडिया 2025 का उद्घाटन आज झारखंड पैवेलियन में हुआ। उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास मंत्री संजय प्रसाद यादव ने झारखंड मंडप का शुभारंभ किया और उपस्थित प्रतिनिधियों को राज्य के प्राकृतिक और पारंपरिक खाद्य पदार्थों की विशेषताओं से अवगत कराया। मंत्री संजय प्रसाद ने कहा कि “मिलावट और नकली उत्पादों का बढ़ता चलन चिंता का विषय है। ऐसे समय में प्राकृतिक और मौलिक खाद्य पदार्थों का उत्पादन बढ़ाने की आवश्यकता है। झारखंड में मडुआ (रागी) और उड़द दाल जैसे खाद्य पदार्थ न सिर्फ स्वादिष्ट हैं, बल्कि स्वास्थ्यवर्धक भी हैं।” उन्होंने उम्मीद जताई कि देश-दुनिया झारखंड के इन पारंपरिक व्यंजनों के महत्व को समझे और अपनाये।

संजय प्रसाद ने कहा कि “झारखंड अपनी वन उपज और तसर के लिये पूरी दुनिया में पहचाना जाता है। राज्य के पारंपरिक व्यंजन स्वास्थ्य और स्वाद दोनों का नया आयाम प्रस्तुत करते हैं। हमारा प्रयास है कि झारखंड का प्राकृतिक सौंदर्य और व्यंजन देश-विदेश में नई पहचान बनाएं।” उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से जुड़े उद्यमियों से अपील की कि वे इस दिशा में पहल करें। “स्वादिष्ट भोजन, स्वस्थ शरीर, यही झारखंड सरकार का मिशन है। इस मिशन से जुड़कर उद्यमी देश-दुनिया को नई दिशा दे सकते हैं।” उद्घाटन कार्यक्रम में उद्योग निदेशक विशाल सागर भी मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े : आधी-रात निकली चीख, हो गया भयानक कांड… जानें

इसे भी पढ़े : लोन लेने वाले शख्स की मृ’त्यु हो जाये तो बैंक किससे करेगा वसूली? जानें…

इसे भी पढ़े : तेज प्रताप ने बनाई अपनी नई पार्टी, सियासी हलचल तेज…

इसे भी पढ़े : PM ने 75 लाख महिलाओं के खाते में भेजे 10 हजार, फिर मिलेंगे 2 लाख

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...