तेज प्रताप ने बनाई अपनी नई पार्टी, सियासी हलचल तेज…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार चुनाव 2025 से पहले लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) बनाने का ऐलान कर सियासत में हलचल मचा दी है। तेज प्रताप ने सोशल मीडिया X पर पार्टी का पोस्टर और चिह्न जारी किया। पार्टी का चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड है, जबकि पोस्टर में पीला-हरा रंग और महात्मा गांधी, अंबेडकर, लोहिया, जेपी और कर्पूरी ठाकुर की तस्वीरें हैं, लेकिन लालू यादव की तस्वीर नदारद है। तेज प्रताप ने खुद को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित करते हुये नारा दिया है “जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप”। उनका कहना है कि पार्टी का मूल मंत्र सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव है।

अनुष्का यादव विवाद के बाद परिवार और राजद से निष्कासित तेज प्रताप अब राजद के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोल चुके हैं। वे महुआ सीट से चुनाव लड़ेंगे और पहले ही वीवीआईपी, भोजपुरिया जन मोर्चा, प्रगतिशील जनता पार्टी, वाजिब अधिकार पार्टी और संयुक्त किसान विकास पार्टी से गठबंधन कर चुके हैं। तेज प्रताप की यह नई चाल राजद और तेजस्वी यादव के लिए बड़ा सिरदर्द साबित हो सकती है।

  इसे भी पढ़ें : 41 साल बाद भारत और पाकिस्तान में फाइनल मुकाबला

  इसे भी पढ़ें : पेट में बना ‘लोहा-घर,’ 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन निगल गया, फिर…

  इसे भी पढ़ें : एक हफ्ते में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी, किस बारे में बोले अमित शाह… जानें

  इसे भी पढ़ें : छठ में घर जाने वालों के लिए बड़ी राहत… जानें क्या

  इसे भी पढ़ें : पेट में बना ‘लोहा-घर,’ 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन निगल गया, फिर…

  इसे भी पढ़ें :एक हफ्ते में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी, किस बारे में बोले अमित शाह… जानें

 

spot_img

Related articles:

इन जिलों में जमकर बरसेंगे मेघ, तेज हवा के साथ वज्रपात का अलर्ट

Ranchi : सोमवार की शाम रांची का आसमान अचानक...

चलती ट्रक में लगी भयानक आ’ग… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के नेशनल हाईवे 19 पर उस...

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...