Bihar : बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की आज औपचारिक शुरुआत हुई। PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 75 लाख महिलाओं के खाते में 7500 करोड़ रुपये ट्रांसफर किये। CM आवास से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुये। इस योजना के तहत हर चयनित महिला को 10 हजार रुपये की पहली किस्त दी जा रही है, ताकि वे छोटा कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें। छह महीने बाद मूल्यांकन के आधार पर सरकार दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता देगी। राज्यभर में अब तक एक करोड़ से अधिक महिलाओं ने आवेदन दिया था, जिनमें से 75 लाख को पहली किस्त मिली है। कार्यक्रम के बाद जदयू कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और आतिशबाजी कर जश्न मनाया। नेताओं का दावा है कि यह कदम महिलाओं को आर्थिक मजबूती देने के साथ ही 2025 चुनाव में बड़ा असर डालेगा।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बिहार की मुख्यमंत्री महिला रोज़गार योजना का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में सीधे 10,000 रुपये, यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए।
(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/ellOQ4KSJ7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 26, 2025











