spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

राजधानी में मा*री गई पूजा की ह*त्या में करीबी का हाथ, CDR ने खोला राज… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : पति लाचार, बेबस और दिमाग से कुछ कमजोर था। घर की माली हालत बिगड़ती जा रही थी। तब पूजा उर्फ पूनम घर की दहलीज लांघी। उसने राजधानी रांची के रानी चिल्ड्रन अस्पताल बतौर सिक्योरिटी गार्ड काम पकड़ा। वह हर रोज सुबह घर का काम निपटा ड्यूटी के लिए निकल जाती थी। रविवार को निकली तो फिर लौटी नहीं। घर के लोग बहुत परेशान हो गए। रात 10 बजे हॉस्पिटल फोन किया गया। वहां से उन्हें बताया गया कि पूजा रविवार की शाम 7 बजे ड्यूटी खत्म कर यहां से निकल गयी। उसे हर संभावित ठिकानों पर खोजा गया। पर इस बीच कांके के चंदवे बस्ती में पूजा की डेड बॉडी मिली।

पत्थर से कूचकर बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी गयी थी। गले में भी गहरे जख्मों के निशान मिले हैं। विवाहिता पूजा की डेड बॉडी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी। मारी गयी पूजा हरमू के विद्यानगर में रहती थी। कांके के थानेदार ब्रिज कुमार ने पूरे मामले का अनुसंधान शुरू किया। पूजा के मोबाइल का CDR निकाला गया। पुलिस की नजर एक नंबर पर जा अटकी। उस नंबर को टटोला गया। नंबर एक लड़के का निकला जो उसी मोहल्ले में रहता था। पुलिस ने बताया कि अब तक के अनुसंधान में जो बातें सामने आयी हैं, उसके अनुसार यह लड़का पूजा के बेहद करीब था। कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दोनों में तकरार भी हुई थी। इस बारे में लड़के के कुछ करीबी दोस्तों को भी पता है। उस लड़के का राजधानी रांची के रानी चिल्ड्रन हॉस्पिटल में भी यदा-कदा आना-जाना लगा रहता था। पुलिस का दावा है कि इस लड़के के पकड़े जाने के बाद हत्या के पीछे छिपा राज खुद-ब-खुद सामने आ जायेगा। फरार इस लड़के की खोज में संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापामारी की जा रही है।

इसे भी पढें : झारखंड पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी… देखें वीडियो

इसे भी पढें : महिलाओं के लिए खुशखबरी, रांची में शुरू होगी फीमेल स्पेशल राइड सर्विस

इसे भी पढें : रांची के बड़ा तलाब में अनबैलेंस होकर गिरी कार, फिर देखें क्या हुआ

इसे भी पढें : Sahebganj के रिबिका मर्डर केस पर क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन… देखें

इसे भी पढें : पुलिस को फोन कर बोला- “बीवी को मा*र दिया, अब क्या करूं?”

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: