- सीएम हेमंत सोरेन की सोच को क्रियान्वित कर रहा स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग
- इस मोबाइल एप्लीकेशन में अब तक सात लाख बच्चे रजिस्ट्रेशन करा पा रहे क्वालिटी एजुकेशन
- ‘हम पढ़ेंगे, हम बढ़ेंगे, बच्चों की शिक्षा अनवरत जारी रखेंगे’ अभियान पर गंभीरता से हो रहा काम
रांची : कोरोना जैसी वैश्विक महामारी या कोई वजह झारखंड के बच्चों की शिक्षा को बाधित न कर सके, इस सोच के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा शुरू की गई झारखणंड डिजि स्कूल मोबाइल एप्लीकेशन अब बच्चों की पढ़ाई में सहायक हो रहा है। राज्य के 45 हजार स्कूलों में पहली से 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहे करीब 75 लाख बच्चों को समय की मांग के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की दिशा में कार्य शुरू हो चुका है। झारखणंड डिजि स्कूल मोबाइल एप्लीकेशन में अब तक सात लाख बच्चे रजिस्ट्रेशन करा क्वालिटी एजुकेशन यानी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। सूबे में ‘हम पढ़ेंगे, हम बढ़ेंगे, बच्चों की शिक्षा अनवरत जारी रखेंगे’ अभियान पर गंभीरता से काम हो रहा है। एप के शुभारंभ के पूर्व विभाग द्वारा बच्चों को निःशुल्क पुस्तक उपलब्ध करा दी गई है। इस तरह पहली से 12वीं तक के बच्चों की पढ़ाई महामारी के दौर में भी प्रभावित नहीं होगी और उनके सपनों को साकार करने में झारखंड डिजि एप एक सारथी की भूमिका निभाएगा।

Read More : BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट
गूगल प्ले स्टोर से इस प्रकार इंस्टॉल करें डिजि एप
झारखंड डिजि स्कूल एप का लाभ यू- डाइस में निबंधित सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी स्कूल में अध्ययनरत बच्चों को मिल रहा है। एप को डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर में जाकर वहां से झारखंड डिजि स्कूल एप को इंस्टॉल करना होगा और कंटिन्यू बटन क्लिक करते ही लॉग इन स्क्रीन पर खुद को बच्चे रजिस्टर कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में बच्चों को अपने जिला, प्रखंड, स्कूल, क्लास, अपना नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके उपरांत सिर्फ मोबाइल नंबर डालकर एप पर लॉगिन किया जा सकता है।

Read More : 23 जवानों का हत्यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
स्टडी के लिए विषयवार साम्ग्री उपलब्ध
लॉगिन होते ही कंटेंट ऑफ द डे, क्विज ऑफ द डे एवं ऑल कांटेक्ट दिखाई देगा। अध्ययन के लिए विषयवार सामग्री उपलब्ध होंगी। बच्चे अपनी जरूरत के अनुरूप कंटेंट का चयन कर सकेंगे। ऐप की बाईं ओर तीन लाइन पर क्लिक करने से बच्चों का नाम एवं स्कूल दिखाई देगा। बच्चे माई प्रोफ़ाइल पर क्लिक कर कक्षा एवं विद्यालय को परवर्तित कर सकते हैं।

Read More : अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी और सिंगर अभिजीत सावंत हुए कोरोना पॉजिटिव
एप में भाषा चुनने की सुविधा
एप में भाषा चुनने की भी सुविधा मिलेगी। बच्चों को अध्ययन के लिए यू ट्यूब वीडियो भी उपलब्ध होगा। वीडियो देखने के क्रम में बच्चे अपनी प्रतिक्रिया भी दर्ज कर सकेंगे। वह अपने सीखने के स्तर की जांच भी एप के माध्यम से कर सकेंगे। इसमें बच्चों के लिए मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी के लिए मॉडल प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे।






