koharm live desk : टीवी सीरियल ‘भाबीजी घर पर हैं’ फेम अंगूरी भाभी उर्फ शुभांगी अत्रे और सिंगर अभिजीत सावंत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शुभांगी ने बताया कि वह इस समय होम क्वारंटीन में हैं। डॉक्टर की सलाह से वह दवाएं ले रही हैं। शुभांगी के पति और बेटी कोरोना निगेटिव पाए गए हैं। अभिजीत सावंत ने इसकी जानकारी ट्विटर पर पोस्ट की है। अभिजीत ने कहा कि मैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया हूं। आप सुरक्षित रहें और सावधानियां बरतते रहें। मास्क पहनकर रखें, इसे इग्नोर न करें।
I tested Covid positive.. Be safe take all precautions. Don’t ignore wearing mask ???????? #CoronavirusIndia #COVIDSecondWave #Govinda #bollywoodsinger #Bollywood
— Abhijeetsawant (@abhijeetsawant5) April 5, 2021
Read More : 23 जवानों का हत्यारा हिडमा, दिखने में जितना शांत उतना ही निर्दयी, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
होली के दिन से छुट्टी पर शुभांगी
सीरियल की शूटिंग को लेकर शुभांगी ने कहा “शूटिंग हमारी वैसे भी नहीं हो रही है, क्योंकि हम होली के दिन से ही छुट्टी पर हैं। हमारे पास कुछ एपिसोड्स बैकअप में थे तो शूट बंद ही था. अब तो वैसे भी मैं नहीं जा पाऊंगी।”
Read More : BREAKING : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारी इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट






