Jharkhand B.Ed Entrance 2026: परीक्षा तिथि बदली… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : Jharkhand Combined Entrance Competitive Examination Board ने राज्य में संचालित बीएड संस्थानों में बीएड, एमएड और बीपीएड कोर्स में नामांकन के लिये आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि में बदलाव किया है। पहले यह परीक्षा 26 अप्रैल को प्रस्तावित थी, लेकिन अब यह परीक्षा 10 मई को होगी।  पर्षद के अनुसार यह प्रवेश परीक्षा राज्य के आठ शहरों में आयोजित की जायेगी। परीक्षा केंद्र रांची, धनबाद, जमशेदपुर, बोकारो, पलामू, हजारीबाग, दुमका एवं चाईबासा में बनाये जा सकते हैं। पर्षद द्वारा जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अब ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 7 अप्रैल कर दी गई है। आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 25 फरवरी से हुई थी। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित थी। अभ्यर्थी अपने आवेदन में 8 से 9 अप्रैल तक ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे।

परीक्षा से 4 दिन पहले डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

अभ्यर्थी परीक्षा तिथि से चार दिन पहले पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। यह प्रवेश परीक्षा OMR आधारित होगी, जिसमें: कुल 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जायेंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। नेगेटिव मार्किंग लागू होगी। गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जायेंगे। पर्षद के अनुसार 85% सीटों पर नामांकन झारखंड के विश्वविद्यालयों से उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की मेधा सूची से होगा। 15% सीटें ओपन कैटेगरी में रहेंगी, जिन पर अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी दाखिला ले सकेंगे। पर्षद ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन की अन्य शर्तों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, Department of School Education and Literacy Jharkhand ने राज्य के पांचों प्रमंडलों के एक-एक District Institute of Education and Training में डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) पाठ्यक्रम चलाने की स्वीकृति दी है। प्रत्येक संस्थान में 50 सीटों पर नामांकन होगा। तीन शैक्षणिक सत्रों में प्रवेश दिया जायेगा। South Chotanagpur Division में यह कोर्स रातू स्थित डायट में संचालित होगा। यहां शैक्षणिक सत्र 2026–28 के लिये नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिये आवेदन रांची स्थित क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक कार्यालय में जमा किये जायेंगे।

इसे भी पढ़े : मॉडल स्कूलों में दाखिला को लेकर हुई प्रवेश परीक्षा…

इसे भी पढ़े : बिजली की समस्या से राहत, नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन…

इसे भी पढ़े : मौसम का मिजाज हुआ ‘बेपरवाह,’ क्या बोल गये वैज्ञानिक… जानें

इसे भी पढ़े : IPL में थोड़ी देर में सजेगा रंगीन आगाज…

इसे भी पढ़े : बिहार में गरमाई राजनीति, ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार’ का पोस्टर!

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ट्रैफिक जवानों को नहीं लगेगी गर्मी! ‘कूलिंग जैकेट’ का ट्रायल शुरू…

Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती भीषण गर्मी अब...

ATM में फंसा कार्ड, “मददगार” निकला मास्टरमाइंड, लगा करारा झटका…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के मयुरहंड थाना...

चौपारण में ICAR की पहल से बदलेगा खेती का गणित… जानें कैसे

Chouparan(Krishna Paswan) : भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के...

बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, मॉक ड्रिल के निर्देश

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में समाहरणालय स्थित SP कार्यालय...