spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

मॉडल स्कूलों में दाखिला को लेकर हुई प्रवेश परीक्षा…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड के 82 मॉडल विद्यालयों में नामांकन के लिये आयोजित प्रवेश परीक्षा शनिवार को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गई। यह परीक्षा Jharkhand Academic Council द्वारा आयोजित की गई, जो Jharkhand Education Project Council, रांची द्वारा संचालित मॉडल विद्यालयों में कक्षा 6 में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिये आयोजित की गई थी। राज्य के 19 जिलों में बनाये गये 60 परीक्षा केंद्रों पर पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। सुबह से ही विद्यार्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचना शुरू हो गया था। केंद्रों पर अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला। प्रशासन की सतर्कता के बीच पूरी परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराई गई।  यह प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित थी। अंग्रेजी 30 अंक, गणित 30 अंक एवं सामाजिक विज्ञान 40 अंक के थे। प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जायेगी। इसके बाद चयनित विद्यार्थियों का नामांकन राज्य के मॉडल विद्यालयों में किया जायेगा। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, केंद्राधीक्षक और अन्य कर्मियों ने व्यापक व्यवस्था की थी। सभी केंद्रों पर कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा सम्पन्न हुई, जिससे विद्यार्थियों और अभिभावकों में संतोष देखा गया। यहां याद दिला दें कि Jharkhand Education Project Council द्वारा संचालित मॉडल विद्यालयों में Jharkhand Academic Council के तहत कक्षा 6 से 12वीं तक अंग्रेजी माध्यम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जाती है। इन विद्यालयों का उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आधुनिक और उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे भविष्य में प्रतियोगी परीक्षाओं और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

इसे भी पढ़ें : हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल के लिये अपनाये ये आसान उपाय, जानें…

इसे भी पढ़ें :उलिहातू में गूंजा ‘जोहार’, उपराष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा को किया नमन

इसे भी पढ़ें :झारखंड में गरज-बारिश संग तेज हवाओं का अलर्ट… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें :तेल बाजार में भूचाल, रूस पेट्रोल निर्यात करेगा बंद…

इसे भी पढ़ें :बिहार में गरमाई राजनीति, ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार’ का पोस्टर!

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...