spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बिजली की समस्या से राहत, नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन…

Date:

spot_img
spot_img

Chouparan(Krishna Paswan) : बरही विधानसभा क्षेत्र के अहरी गांव में शनिवार को बरही के विधायक मनोज कुमार यादव ने क्षेत्र भ्रमण के दौरान चोरदाहा पंचायत के अहरी गांव का दौरा किया। यहां उन्होंने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। गांव में लंबे समय से बिजली की समस्या को देखते हुये विधायक ने अपने निजी प्रयासों से उपलब्ध कराये गये नये ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों का कहना था कि अब बिजली की समस्या काफी हद तक दूर होगी और गांव की जिंदगी पहले से बेहतर होगी। इस मौके पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र का समग्र विकास और जनता को मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की मांग पर यह ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया है, ताकि बिजली संकट से जूझ रहे लोगों को राहत मिल सके। विधायक ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुये सड़क, पेयजल और पेंशन जैसी योजनाओं की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों को इन योजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। इस मौके पर कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। इनमें पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष सुखदेव पासवान, मुखिया कसिया देवी, प्रतिनिधि बैजनाथ गंझू, भाजपा नेता राजकुमार यादव, परमेश्वर यादव, कृष्णा पासवान, अनिल यादव, लक्ष्मण सिंह, बसन्त सिंह खरवार, कैलाश सिंह खरवार, सीताराम सिंह, प्रदीप सिंह, आशीष चौधरी, नरेश भुइयाँ और प्रयाग भुइयां समेत कई ग्रामीण शामिल थे।

इसे भी पढ़े :मनोकामना पूर्ति का दिन, जानिये कामदा एकादशी का महत्व

इसे भी पढ़े :पूर्व PM अरेस्ट…

इसे भी पढ़े :भारत को मिला नया इंटरनेशनल हब, जेवर एयरपोर्ट का शुभारंभ

इसे भी पढ़े :उलिहातू में गूंजा ‘जोहार’, उपराष्ट्रपति ने बिरसा मुंडा को किया नमन

इसे भी पढ़े :देवर-भाभी ने रात में जमकर किया डांस, सुबह हाल देख रह गये सन्न

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: