spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

IPL में थोड़ी देर में सजेगा रंगीन आगाज…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : Indian Premier League 2026 का आगाज थोड़ी देर में शुरू होने जा रहा है। पहला मुकाबला गत चैंपियन Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के मशहूर M. Chinnaswamy Stadium में खेला जायेगा। यह वही RCB है, जिसने पिछले साल बरसों का इंतजार खत्म करते हुये पहली बार IPL ट्रॉफी उठाई थी। अब उसी आत्मविश्वास के साथ टीम नये सीजन की कहानी लिखने मैदान में उतरेगी। RCB की टीम में अनुभव और आक्रामकता का शानदार मेल है। वहीं दूसरी ओर हैदराबाद की टीम इस सीजन नई शुरुआत की उम्मीद लेकर उतरेगी। पिछले साल टीम अंक तालिका में छठे स्थान पर रही थी। कप्तान Pat Cummins शुरुआती चरण में टीम से दूर रहेंगे, इसलिये विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को कार्यवाहक कप्तानी सौंपी गई है। ओपनिंग में Travis Head और Abhishek Sharma तेज शुरुआत देने की कोशिश करेंगे, जबकि मिडिल ऑर्डर में Heinrich Klaasen और किशन टीम की उम्मीदों का भार संभालेंगे। बेंगलुरु का चिन्नास्वामी स्टेडियम बल्लेबाजों का स्वर्ग माना जाता है। यहां की छोटी बाउंड्री और फ्लैट पिच अक्सर रन बरसाती है। यानी दर्शकों को चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन तेज गेंदबाजों को यहां बेहद समझदारी से गेंदबाजी करनी होगी, जबकि स्पिनर्स को टर्न और धीमी गेंदों से कमाल दिखाना पड़ेगा। आज का मुकाबला सिर्फ क्रिकेट नहीं होगा, बल्कि भावनाओं से भी भरा रहेगा। पिछले साल RCB की ऐतिहासिक जीत के जश्न के दौरान हुई भगदड़ में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिये RCB के खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर मैदान में उतरेंगे।

संभावित खिलाड़ी…रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।

सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन (कप्तान), अनमोलप्रीत वर्मा, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी।

इसे भी पढ़े : बिहार में गरमाई राजनीति, ‘फ्यूचर CM ऑफ बिहार’ का पोस्टर!

इसे भी पढ़े : दिल दहला देने वाला कांड, दिनदहाड़े सिर का’टकर बैठा रहा…

इसे भी पढ़े : गवर्नर संग CM योगी ने जेवर से भरी पहली उड़ान, कहां के लिए… जानें

इसे भी पढ़े : नास्त्रेदमस की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल

इसे भी पढ़े : मनोकामना पूर्ति का दिन, जानिये कामदा एकादशी का महत्व

इसे भी पढ़ें :

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सड़क हुई बेकार तो ग्रामीणों ने रोप दी धान…

UP : यूपी के सोनभद्र से सिस्टम को आईना...

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

बंदरों को भगाने का अनोखा तरीका ‘लंगूर अलार्म’ …

Delhi : राजधानी दिल्ली में बंदरों की बढ़ती मौजूदगी...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...