spot_img
spot_img

जमशेदपुर में दिनदहाड़े जेवर कारोबारी के 32 लाख लूटे

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur : बैंक में पैसा जमा कराने जा रहे ज्वेलर्स के कर्मी को अपराधियों ने हथियार के बल पर रोका। फिर उससे 32 लाख रुपये लूट लिये। कर्मी ने जब इसका विरोध किया तो अपराधियों ने उसपर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया। अपराधी पैसा लेकर फरार हो गये। दिनदहाड़े हुये लूट की वारदात की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के कई अधिकार मौका-ए-वारदात पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी।

लूट की इस वारदात को जमशेदपुर के बिष्‍टुपुर थाना क्षेत्र के गजराज मैंसन के पास अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि छगनलाल एंड संस ज्वेलर्स के कर्मी प्रद्युमन मंडल अपने साथी विजय के साथ 32 लाख रुपए लेकर बैंक में लेकर जमा करने जा रहे थे। इसी दौरान बैंक के गेट के पास दो युवक हथियार लेकर पहुंच गए और अंदर जाने से रोका। जब विजय ने इसका विरोध किया तो एक अपराधी ने पिस्‍टल की बट से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे वह नीचे गिर गया। जिसके बाद अपराधियों ने रुपयों से भरा बैग लूट लिया और G टाउन मैदान की ओर भाग निकले। सूचना मिलते ही सिटी SP सुभाष चंद्र जाट, DSP CCR अनिमेष गुप्ता और बिष्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु राउत घटना स्थल पर पहुंचे। घटना स्थल का जायजा लिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने ज्‍वेलर्स के कर्मचारियों से घटना के संबंध में पूछताछ की। पुलिस बैंक के पास और शहर के अन्‍य कई जगहों पर लगे CCTV फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस ने अपराधियों को जल्‍द गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है।

इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :IPL 2022 Squad : किस टीम से कौन मचाएंगे धमाल, देखें पूरी लिस्‍ट

इसे भी पढ़ें :दुल्हन ने शादी में मेहमानों के लिए बनाएं ऐसे-ऐसे नियम कि उड़े होश, जानिये क्‍या…

इसे भी पढ़ें :मंदिर में भरी मांग, डेढ़ साल तक किया यूज, फिर जो किया…

इसे भी पढ़ें :551 करोड़ में बिके 204 खिलाड़ी, जानिये किसकी लगी कितनी बोली(Video)

इसे भी पढ़ें :3 महिलाओं ने 6 लाख के गहने चुराये, वारदात सीसीटीवी में कैद  

इसे भी पढ़ें :कार में बैठे लोग चिल्लाते रहे, नगर निगम की क्रेन खींचती रही गाड़ी…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :हाइवा ने बाइक में मारी टक्‍कर, राशन डीलर की मौत

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड जगुआर में लगा विशेष योग शिविर…

Ranchi : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर झारखंड...

मुहर्रम को लेकर चौपारण में बड़ी बैठक…

Chouparan : आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और...

मुहर्रम पर 13 फीट से ऊंचे झंडों पर रोक, DJ पूरी तरह बैन…

Garhwa : मुहर्रम को लेकर गढ़वा जिला प्रशासन पूरी...

हनुमान मंदिर की जमीन पर कब्जे का इल्जाम, गुस्साये लोगों ने ऑफिस घेरा…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के सिंघरावां गांव...

मुहर्रम को लेकर रांची में हाई अलर्ट, DC-SSP ने बुलाई बैठक…

Ranchi : मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण...