kohramlive desk : अपनी शादी को लेकर हर किसी के अलग-अलग शौक होते हैं। हर कोई अपनी शादी अपने तरीके से करना चाहता है। मगर शादी में परिवार वालों की मर्जी ज्यादा चलती है। मगर जब दुल्हन अपनी शादी के लिए कुछ नियम और शर्त रखे या बनाये तो थोड़ा अजीब लगता है। हम आपको एक ऐसी ही शादी के वायरल नियम और शर्त बताने जा रहे हैं, जिसे दुल्हन ने मेहमानों के लिए बनाया है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि इन नियमों को न मानने वालों के साथ भद्दा व्यवहार किया जाएगा।
सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं नियम
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, जैस्मिन क्रूज (Jasmine Cruz) नामक एक महिला ने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक लिस्ट शेयर की है। इसमें उसने अपनी शादी के मौके पर मेहमानों के लिए एक नियम बनाया है और उसे मेहमानों से मानने के लिए कहा है। वीडियो शेयर कर दुल्हन ने उन सभी नियमों की जानकारी दी है, जिसे मानना मेहमानों के लिए जरूरी है।
साथ ना लाएं बच्चे, लाएं तो साथ रखें
इसमें सबसे पहला नियम यह है कि मेहमान अपने साथ बच्चे लेकर नहीं आ सकते हैं यानी शादी में बच्चों को लेकर आने की मनाही है। हालांकि इसमें थोड़ी छूट भी दी गई है। दुल्हन ने कहा है कि अगर आप अपने बच्चों को घर पर छोड़ नहीं सकते हैं और मजबूरन उन्हें शादी में लाना है तो उन्हें हर समय अपने साथ ही रखना पड़ेगा। शादी के दौरान उन्हें एक पल के लिए भी अकेला नहीं छोड़ना होगा।
सफेद रंग के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं
सबसे हैरान करने वाला नियम यह है कि शादी में आने वाला किसी भी मेहमान को सफेद रंग के कपड़े पहनने की अनुमति नहीं है। दुल्हन ने बताया कि खुद उसकी ड्रेस सफेद रंग की है, इस वजह से कोई भी सफेद रंग का कपड़ा पहनकर ना आए। दुल्हन ने यह भी बताया कि अगर कोई भी इस नियम को नहीं मानता है तो उसके ऊपर रेड वाइन की पूरी बोतल उड़ेल दी जाएगी।
शराब पीने वाले ना आएं
दुल्हन ने शराब पीने वालों को भी उसकी शादी में न आने के लिए कहा है। दुल्हन ने यह भी कहा कि जिन्हें शादी में नहीं बुलाया गया, वो गलती से भी शादी में ना आएं। दुल्हन की यह लिस्ट इसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अब दुल्हन ने जो नियम बनाए हैं हो सकता है, इसे देखने के बाद शायद ही कोई मेहमान शादी में आए।
इसे भी पढ़ें : 21 साल में आपकी बेटी बन जाएगी लखपति!, मिलेंगे 65 लाख, जानें कैसे…
इसे भी पढ़ें : Promise Day 2022: आखिर क्यों मनाते हैं प्रॉमिस डे, जानें…
इसे भी पढ़ें : Happy Teddy Day 2022 : क्यों मनाया जाता है टेडी डे, जानें…
इसे भी पढ़ें : Happy Kiss Day : जानिये “किस” के टाइप और उसके मायने
इसे भी पढ़ें : हाइवा ने बाइक में मारी टक्कर, राशन डीलर की मौत
इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्वेस्ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में CRPF के असिस्टेंट कमांडेंट शहीद, झारखंड के हैं रहनेवाले
इसे भी पढ़ें : स्पोर्ट्स बैग में लेकर घूम रहा था कारोबारी की लाश, देखिये क्या बोले SSP…
इसे भी पढ़ें : जमीन के लफड़े में हुई झोंटा-झोटी, कहीं न हो जाये बड़का बवाल, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ












