PATNA : बिहार के मुजफ्फरपुर में रोंगटे खड़े करनेवाली घटना सामने आई है। यहां सत्ताधारी जदयू के नेता गजनफर हुसैन की गुंडई सरेआम देखी गई। नेता और उसके गुर्गों ने तीन लोगों को बेरहमी से पीटकर अधमरा कर दिया। बताया जा रहा है कि लाठी-डंडे और रॉड से पीटने के बाद जब उसका मन नहीं भरा तो दो लोगों का नाख़ून भी उखाड़ दिया।
इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के गढ़ में पहुंचे डीजीपी नीरज सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा- साहब न सड़क न पानी…
पार्टनरशिप विवाद को लेकर दिया घटना को अंजाम
बताया जा रहा है कि मुजफ्फरपुर जिले के औराई स्थित शिफा हॉस्पिटल में पार्टनरशिप विवाद को लेकर इस घटना को अंजाम दिया गया। शिफा हॉस्पिटल को जदयू नेता गजनफर हुसैन और विकास तिवारी नाम के शख्स पार्टनरशिप में चला रहे थे. लेकिन कई महीनों से हिसाब को लेकर विकास और गजनफर हुसैन के बीच विवाद चल रहा था।
इसे भी पढ़ें :डीसी ने बेड़ो में शुरू की बिरसा हरित क्रांति आम बागवानी योजना
बंद कमरे में की गई पिटाई
शनिवार को विवाद को सुलझाने को लेकर विकास तिवारी हॉस्पिटल पहुंचा। इस दौरान जदयू नेता गजनफर हुसैन ने अपने आदमियों के साथ मिलकर उसके ऊपर हमला कर दिया और जिनके साथ विकास आया था, उनकी भी जमकर पिटाई कर दी। विकास तिवारी ने बताया कि “अस्पताल पहुंचते ही विकास, उसके भाई और उसके कर्मचारी पर हमला किया गया। बंद कमरे में तीनों की बुरी तरह से पिटाई की गई।गजनफर हुसैन, दिलिप कुमार, नीरज कुमार और महताब ने मिलकर हमलोगों पर हमला कर दिया। ”
इसे भी पढ़ें :टीवी एक्टर #Pearl V Puri को कोर्ट ने रेप केस में 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा
आरोपी गिरफ्तार, छानबीन कर रही पुलिस
घटना की शिकायत पर औराई थाना की टीम ने फौरन कार्रवाई करते हुए जदयू नेता गजनफर हुसैन समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।








