kohramlive desk : टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को एक नाबालिग से छेड़खानी और रेप के मामले में मुंबई की वसई कोर्ट ने 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में भेज दिया है। गौरतलब है कि #PearlVPuri सुबह से ही ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। एक्टर के सिलेब्स दोस्त उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं और इस खबर को गलत बता रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : नक्सलियों के गढ़ में पहुंचे डीजीपी नीरज सिन्हा, ग्रामीणों ने कहा- साहब न सड़क न पानी…
कल गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में थे पर्ल
पर्ल कल रात गिरफ्तारी के बाद पुलिस कस्टडी में थे और शनिवार को उन्हें सुनवाई के लिए वसई पुलिस स्टेशन से कोर्ट ले जाया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

करिश्मा ने दी थी बेल मिलने की खबर
इससे पहले एक्ट्रेस और पर्ल की एक्स गर्लफ्रेंड करिश्मा तन्ना ने फैंस को जानकारी दी थी कि पर्ल को बेल मिल गई है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक्टर के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘सत्यमेव जयते। सच की जीत होती है और वह जीत गया।’

इसे भी पढ़ें : FCI गोदाम का चावल लूटकांड में 4 धराये, 60 बोरा चावल और पिकअप वैन जब्त

बचाव में उतरे थे ये सेलिब्रिटी
इससे पहले इस खबर के सामने आने के बाद एकता कपूर, क्रिस्टल डिसूजा, अनीता हसनंदानी, सुरभि ज्योति, अली गोनी जैसे तमाम सिलेब्रिटी पर्ल के बचाव में उतरे थे। सभी ने इस खबर को खारिज किया और कहा कि पर्ल पर लगाए गए आरोप झूठे हैं।

इस प्रकार का है आरोप
एक नाबालिग लड़की और उसके परिजनों ने पर्ल के खिलाफ रेप का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि यह एक पुराना केस है, जिसमें नाबालिग लड़की का कहना है कि टीवी सीरियल्स में करियर बनाने के लिए पर्ल ने उससे सेक्शुअल फेवर्स मांगे।

इन टीवी शो में पर्ल ने किया है काम
‘नागिन 3’ के अलावा पर्ल ‘दिल की नजर से खूबसूरत’, ‘फिर भी ना माने बदतमीज दिल’, ‘मेरी सासू मां’, ‘नागार्जुन एक योद्धा’, ‘बेपनाह प्यार’ और ‘ब्रह्मराक्षस 2’ जैसे शोज में नजर आ चुके हैं। वह ‘बिग बॉस 12’ और ‘बिग बॉस 13’ में गेस्ट के तौर पर भी दिखे थे।
इसे भी पढ़ें : कोयला उत्पादन ही नहीं, पर्यावरण को संरक्षित रखना भी है बीसीसीएल की जिम्मेवारी : अनूप साव








