Kohramlive Desk : रक्षाबंधन के डेट को लेकर 11 और 12 अगस्त के मामले में लोगों को कन्फ्यूजन में डाल दिया गया था और दोनों दिन रक्षाबंधन मनाया भी गया। ऐसी स्थिति जन्माष्टमी की तिथि को लेकर भी हो सकती है, इसलिए पहले ही इसको समझ लीजिए। मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। हिंदू धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का बहुत अधिक महत्व होता है। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण के बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा- अर्चना की जाती है। इस दिन व्रत भी रखा जाता है।
मथुरा, वृदांवन में इस दिन मनेगी जन्माष्टमी
श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बांके बिहारी मंदिर में 19 अगस्त को मनाया जाएगा। श्री कृष्ण जन्मस्थान पर कृष्ण जन्माष्टमी 19-20 अगस्त की रात्रि में मनाई जाएगी।
पुत्र की तरह करें लड्डू गोपाल की सेवा
- सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त हो जाएं।
- घर के मंदिर में साफ- सफाई करें।
- घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
- सभी देवी- देवताओं का जलाभिषेक करें।
- इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है।
- लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करें।
- इस दिन लड्डू गोपाल को झूले में बैठाएं।
- लड्डू गोपाल को झूला झूलाएं।
- अपनी इच्छानुसार लड्डू गोपाल को भोग लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है।
- लड्डू गोपाल की सेवा पुत्र की तरह करें।
- इस दिन रात्रि पूजा का महत्व होता है, क्योंकि भगवान श्री कृष्ण का जन्म रात में हुआ था।
- रात्रि में भगवान श्री कृष्ण की विशेष पूजा- अर्चना करें।
- लड्डू गोपाल को मिश्री, मेवा का भोग भी लगाएं।
- लड्डू गोपाल की आरती करें।
- इस दिन अधिक से अधिक लड्डू गोपाल का ध्यान रखें।
- इस दिन लड्डू गोपाल की अधिक से अधिक सेवा करें।
इसे भी पढ़ें :आतंकियों का वर्चुअल आईडी बनाने में माहिर सैफुल्ला धराया
इसे भी पढ़ें :सासू मां से खटपट, घनघोर रात कूद गया नदी में, सीन देख डर जायेंगे आप
इसे भी पढ़ें :रहमत बरसी सरकार की, कमाल कर गई सुनीता दीदी
इसे भी पढ़ें :गंगा नदी में बड़ा हादसा : नहा रहे पांच बच्चे डूबे, मचा कोहराम
इसे भी पढ़ें :पति को जिंदा बहाया, चकमा पर चकमा देती रही बूढ़ी सास को, फिर जो हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :अब और भी सस्ता हो गया OnePlus का 5G फोन, जानिए ऑफर…












