spot_img
spot_img

अमेरिका की First महिला Finance minister बनीं  जैनेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : जैनेट येलेन अमेरिकी वित्त मंत्री बनाई गई हैं। वह अमेरिका के इतिहास की पहली महिला वित्त मंत्री हैं। सीनेट द्वारा नामांकन की पुष्टि के बाद उन्होंने वित्त मंत्री (ट्रेजरी सेक्रेटरी) के रूप में शपथ ग्रहण की।

फेडरल रिजर्व की प्रमुख बनने वाली भी पहली महिला थीं

उल्‍लेखनीय है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार में कमला हैरिस अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति के रूप में मिली हैं। जैनेट येलेन इसके पहले अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की प्रमुख रह चुकी हैं। साल 2014 में वह फेडरल रिजर्व की प्रमुख बनने वाली पहली महिला थीं।

क्‍या हैं विशेष चुनौतियां 

जैनेट येलेन पर राष्ट्रपति जो बाइडेन के 1.9 ट्रिलियन डॉलर के अमेरिकी राहत प्लान को लागू करवाने की जिम्मेदारी होगी। इसके तहत लोगों को 1,400 डॉलर का स्ट‍िमुलेस चेक दिया जाना है। इसी तरह कोविड -19 टीकाकरण और टेस्ट‍िंग के लिए ज्यादा फंड की भी जरूरत है।

इसे भी पढ़ें : किसानों के समर्थन में निकाली गई Tractor Rally

ये है प्राथमिकता 

येलेन ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सभी अमेरिकियों को मकान और भोजन उपलब्ध कराने की होगी और साथ ही यह भी कि सभी लोग सुरक्ष‍ित तरीके से काम पर लौट आएं। येलेन ने अपने नामांकन के बाद पिछले हफ्ते इस विशाल राहत पैकेज के आकार को वाजिब बताते हुए कहा था कि मौजूदा सरकार की जिम्मेदारी सबसे पहले देश और इसके लोगों को महामारी के प्रभाव से बाहर निकालना है।

क्या कहा येलेन ने 

उन्होंने कहा था, ‘फिलहाल ब्याज दरें ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर पहुंच गई हैं, इसलिए कुछ बड़ा करना होगा। सबसे पहले अल्पसंख्यक कामगारों,महिलाओं जैसे उन वर्गों को राहत देनी होगी जिन्हें सबसे ज्यादा जरूरत है।’

इसे भी पढ़ें : Ambulance से भाई का शव लेकर जा रहा था, फिर जो हुआ…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रजरप्पा के ‘अपने बाबू’ की विदाई, भावुक हुआ रजरप्पा डाक परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी कुछ लोग सिर्फ अपनी ड्यूटी नहीं...

थाना दिवस में सुनी गई जनता की आवाज…

Hazaribagh : आम लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर...

खेत की परिक्रमा करती गाय ने खींचा सबका ध्यान, उमड़ रही भीड़…

UP : यूपी के श्रावस्ती जिले का एक छोटा...

कांग्रेस बोली, HEC पर केवल घोषणायें हुईं, जमीनी काम नहीं…

Ranchi : झारखंड की औद्योगिक पहचान माने जाने वाले...