धनबाद : Tractor Rally : किसानों के चल रहे आंदोलन के समर्थन में धनबाद में निकाली गई ट्रैक्टर रैली। जिले के सिंदरी के बिरसा चौक से जन संघर्ष मोर्चा के बैनर तले ट्रैक्टर परेड रैली निकाली गई। यह ट्रैक्टर परेड रैली किसान आंदोलन के समर्थन में निकाली गई। इसमें सभी वाम संगठन, कांग्रेस, झामुमो आदि संगठनों की भागीदारी रही। दिल्ली में किसान ट्रैक्टर परेड रैली के समर्थन में रैली निकाली गई है।
इसे भी पढ़ें : Governor ने राजधानी में किया झंडोत्तोलन, समारोह में नहीं थे बच्चे-बुजुर्ग
Tractor Rally में लगे सरकार विरोधी नारे
बिरसा चौक से होकर पूरे सिंदरी में ट्रैक्टर परेड रैली भ्रमण कर रही है। करीब 25 से 30 की संख्या में ट्रैक्टर हैं। केंद्र सरकार के विरोध में नारे भी लगाए गए।
जमशेदपुर में भी निकली रैली
जमशेदपुर में दोपहर में ट्रैक्टर रैली निकाली गई। किसान आंदोलन एकजुटता मंच की ओर से शांतिपूर्ण और ऐतिहासिक रैली में जिला प्रशासन की हस्तक्षेप के बाद रूट बदला गया। डीसी सूरज कुमार द्वारा ट्रैक्टर रैली के नगर भ्रमण की अनुमति नहीं दिए जाने पर रूट को आमबगान मैदान से बालीगुमा फुटबॉल मैदान कर दिया गया।
मानगो गुरुद्वारा के प्रधान महेंद्र सिंह के नेतृत्व में आमबगान मैदान से दोपहर सवा बारह बजे निकली ट्रैक्टर रैली साकची गोलचक्कर होते हुए शहीद चौक पहुंची, जहां जिला और पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद रैली वापस साकची गोलचक्कर, बंगाल क्लब, साकची हाईवे, पुराना कोर्ट गोलचक्कर, मानगो डिमना रोड होते हुए बालीगुमा फुटबॉल मैदान गई। रूट बदलने से साकची से मानगो की सड़कों पर जगह जगह जाम की स्थिति बनी।
इसे भी पढ़ें : CM ने दुमका में फहराया तिरंगा, कहा- परिभाषित होगी नई स्थानीयता नीति









