Hazaribagh (Manoj Kumar) : हजारीबाग में कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार,आपके द्वार’ के तहत अडरा पंचायत में जनता दरबार लगा। दीप जलाकर बीडीओ शालिनी खलखो एवं मुखिया संगीता देवी,पंचायत समिति सदस्य गोवर्धन गंझू व उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से इसकी शुरुआत की। कार्यक्रम में जेएसएलपीएस की दीदियों ने अतिथियों का प्राकृतिक पत्तों की खुद निर्मित टोपी पहना कर स्वागत किया। मंच संचालन भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष कविंदर यादव ने किया। जेएसएलपीएस की दीदियों में 24 समूहों को सीआईएफ के तहत 50 हज़ार करके 12 लाख तथा सीसीएल के तहत 8 समूहों को 3 लाख करके 24 लाख का चेक दिया गया।
असहायों में किया गया कंबल वितरण
गरीब असहाय लोगों के बीच 104 कंबल का वितरण किया गया। हेल्थ कैंप में 21 लोगो ने कोविड वैक्सीन का तीसरा डोज दिया गया। मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाय गया। विधवा एवं वृद्धा,पेंशन, विकलांग पेंशन की स्वहकृति ऑन द स्पॉट दी गई। कार्यक्रम के बाद बीडीओ शालिनी खलखो ने प्राथमिक विद्यालय सिमरा कोनी में खेल मैदान की शुरुआत की।
इनकी रही उपस्थिति
मौके पर प्रखंड समन्वयक पूर्णिमा कुमारी, मनरेगा बीपीओ रेणु बाला, पंचायत सचिव ब्रह्मदेव साव, गोकुल महतो, रामप्रसाद महतो, महेश राम, सुरेंद्र कुमार, रोजगार सेवक राजीव कुमार, खाद आपूर्ति सह भाजपा महामंत्री अरुण राणा, भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष कविंदर यादव, एसबीएम के आशीष कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर विकास कुमार, अवधेश कुमार, राजू कुमार, स्वयंसेवक अजय कुमार राणा, दिलीप कुमार राम, पिंटू कुमार, विनय कुमार, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें :मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल, LPG की कीमत भी घटेगी!
इसे भी पढ़ें :मोदी सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 40 अधिकारियों को IAS में प्रमोशन की दी मंजूरी
इसे भी पढ़ें :लेन-देन बना काल, मारा गया विशाल… देखें
इसे भी पढ़ें :बाइक उड़ाने वाले बड़े नेटवर्क का खुलासा… देखें
इसे भी पढ़ें :इंग्लैंड ने दूसरे T20 में भी ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराया, वर्ल्ड कप से पहले जीती सीरीज








