Ranchi : राजधानी रांची में रविवार दोपहर 4:15 बजे सहर के बुद्धिजीवियों के प्रमुख संगठन रांची रिवॉल्ट- जन मंच, की ऑनलाइन बैठक हुई। जिसमें समाज के सभी वर्गों के शिक्षाविद, समाजशास्त्री, धर्मगुरु और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठकी की अध्यक्षता की समाजसेवी डॉ प्रणव कुमार बब्बू ने। डॉ बब्बू ने जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए सभी व्यवसायियों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, समाजसेवी, धार्मिक सगठनों का आभार व्यक्त किया। कहा कि वर्तमान समय में सभी खुद को 15 दिनों के लिए सेल्फ क्वारंटीन में रखें और घर से ही सभी अपने-अपने परिचित लोगों को सरकारी नियम निर्देशों के पालन के लिए जागरूक करें।

बैठक में प्रमोद श्रीवास्तव ने व्यापारियों के सेल्फ लॉकडाउन की प्रशंसा करते हुए आमजनों से भी एहतियात रखने को कहा। सभी अपार्टमेंट में रहने वालों से क्म्यूनिटी हॉल में कुछ ऑक्सीजन सिलेंडर और 4 से 5 बेड गंभीर हालत के अपने पड़ोसी लोगों के लिए इंतजाम रखने की अपील की। बैठक में वर्तमान समय में मानसिक तनाव और अंतद्वंद को संयमित रखने के लिए स्वामी दयानंद महाराज ने कई बातें बताई। बैठक को संबोधित करते हुए डॉ बब्बू ने सभी चिकित्सकों का विशेष आभार व्यक्त किया। कहा कि वर्तमान कठिन समय में चिकित्सा कर्मी सुविधाओं के अभाव के बावजूद जी जान लगा कर बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। डॉ बब्बू ने आवश्यक जीवन रक्षक दवाओं और ऑक्सीजन का इंतजाम करने और पूर्ण लॉकडाउन लगाने के लिए सरकार से अपील की। कहा- इस कठिन समय में सभी निजी अस्पताल मानव सेवा को प्रमुखता देते हुए काम करें। वर्तमान समय लाभ कमाने का नहीं मानवता दिखाने और जीवन बचाने का है। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया गया।

बैठक में ये थे शामिल
इस ऑनलाइन बैठक में डॉ प्रणव कुमार बब्बू, विजय कुमार दत्त पिंटू, सूरज कुमार सिन्हा, प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. अनल सिन्हा, राकेश रंजन बबलू, जयशंकर जयपुरियार,कुंदन लाल, ज्योति प्रकाश,बक्शी कुमार प्रसाद, संजय अंबष्ठ , जयशंकर ,पांडेय रविन्द्र राय, कुमार अनुपम, सुनील टोप्पो, आलोक गुप्ता, प्रो. आभा रंजन, प्रो. राज श्रीवास्तव, अनुपमा प्रसाद, रीना सहाय, प्रीति सिन्हा, सुजाता भगत, स्वप्निल काजल, पायल सोनी, केका रॉय, रोहित सिन्हा, सुजीत सिंह, आशीष सिन्हा, स्वामी दयानंद जी महाराज , गुलाम अर्जाक जाहिद, रिहान अंसारी, रोहित सिन्हा, राजीव रंजन सिन्हा, आलोक सिंह परमार, ऋषिकेश कांस्यकार,पंकज श्रीवास्तव, नरेंद्र सिन्हा, जयदीप सहाय समेत 45 लोगों ने अपने-अपने विचार रखे।
इसे भी पढ़ें :Corona को लेकर #PMModi का बड़ा फैसला, अब 18 से उपर वालों को भी लगेगा टीका
इसे भी पढ़ें : BREAKING: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह #CORONA POSITIVE, एम्स में ऐड्मिट










