kohram live desk : देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स के ट्रामा सेंटर में ऐड्मिट कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि सिंह को हल्का बुखार है और जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। फिलहाल वह चिकित्सकों की निगरानी में हैं।
पिछले साल नई दवा के कारण रिएक्शन और बुखार होने के बाद 87 वर्षीय सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था। कई दिनों के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिली थी। मनमोहन सिंह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं और फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। साल 2009 में उनकी एम्स में ही कोरोनरी बाईपास सर्जरी हुई थी।
Read More : कोई माई-बाप नहीं, Self Lockdown और Home Isolation को लेकर कल गोलबंद होंगे कई संगठन
Read More : Corona@Jharkhand : 24 घंटे में 3992 संक्रमित, 50 मौत, सीएम का बेटा पॉजिटिव












