spot_img

पूर्व मंत्री सरयू राय, सीएम के बड़े बेटे कोरोना पॉजिटिव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : झारखंड में कोराना की दूसरी लहर का कहर जारी है। लगातार संक्रमितों की संख्‍या बढ़ रही है। मौत का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। संक्रमण आम से लेकर खास किसी को भी नहीं छोड़ रहा। राज्‍यपाल के बाद सीएम हेमंत सोरेन के घर में भी संक्रमण पहुंच चुका है। सीएम के बड़े बेटे नितिन सोरेन भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। सैंपल जांच रिपोर्ट में वे पॉजिटिव पाए गए हैं। नितिन भी होम आइसोलेशन में है। उन्हें किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं है। वहीं अब पूर्व मंत्री सरयू राय भी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्‍होंने खुद इसकी जानकारी सोशल मीडिया के माध्‍यम से दी है। उन्‍होंने लिखा है- कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षण के चेक-अप के बाद मुझे COVID-19 पॉजिटिव पाया गया है। डॉक्टर से सलाह के बाद अभी में घर पे हूं। दो दिन पूर्व ही मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। मेरे संपर्क में आये सभी लोग खुद को आइसोलेट कर जांच करवा लें।

Read More : कोई माई-बाप नहीं, Self Lockdown और Home Isolation को लेकर कल गोलबंद होंगे कई संगठन

कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सेवा सदन के बाद रिम्‍स में भी ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है। रिम्‍स में ई-ओपीडी की शुरुआत की गई है। वहीं सचिवालय संघ ने 5 दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है। शास्‍त्री मार्केट भी एक सप्‍ताह के लिए स्‍वत: लॉकडाउन है।

पिछले 24 घंटे में राज्‍य में 3992 नए पॉजिटिव मरीज मिले। जिसमें रांची से अकेले 1073 मरीज शामिल है। राज्य में आज 50 संक्रमितों ने दम तोड़ा। बेड नहीं मिलने की वजह से डिप्‍टी मेयर संजीव विजयवर्गीय के चाचा का निधन हो गया। स्थिति काफी डरावनी हो गई है।

मृतकों में पूर्वी सिंहभूम से 17, रांची से 11, चतरा से 01, धनबाद से 01, दुमका से 02, गढ़वा से 02, गोड्डा से 04, गुमला से 02, खूंटी से 02, कोडरमा से 01, लातेहार से 01, पलामू से 02, रामगढ़ से 02, साहिबगंज से 01 और पश्चिमी सिंहभूम से 01 मरीज शामिल है।

Read More : झारखंड में #LockDown पर CM #HemantSoren ने ले लिया फैसला, सुनिये क्या बोल रहे हैं…(VIDEO)

कहां मिले कितने मरीज

बोकारो से 113, चतरा से 141, देवघर से 141, दुमका से 63, धनबाद से 174, पूर्वी सिंहभूम से 676, गढ़वा से 72, गिरिडीह से 27, गोड्डा से 55, गुमला से 52, हजारीबाग से 115, जामताड़ा से 113, खूंटी से 147, कोडरमा से 287, लातेहार से 101, लोहरदगा से 23, पाकुड़ से दो, पलामू से 47, रामगढ़ से 80, रांची से 1073, साहिबगंज से 143, सरायकेला से 135, सिमडेगा से 96 और पश्चिमी सिंहभूम से 116।

Read More : कोरोना को लेकर सीएम नीतीश का बड़ा फैसला, जानिए कहां लगी पाबंदी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस इलाके में घूम रहा 30 हाथियों का झुंड, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट…

Bokaro : बोकारो के गोमिया प्रखंड में इन दिनों...

आखिरी मौका! रांची में होल्डिंग टैक्स पर 10% की छूट…

Ranchi : रांची में होल्डिंग (संपत्ति) टैक्स जमा करने...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

इंसानियत की सबसे खूबसूरत इबारत…

Ramgarh (Prince Verma) : कुछ पल ऐसे होते हैं,...