Ranchi : लातेहार के 18 साल के राजू कुमार रंजन की रांची के राज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का इल्जाम है कि टूटे पैर के इलाज में लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान भी चली गई और अस्पताल ने 22 लाख का मोटा बिल भी थमा दिया। मामला सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ। CM हेमंत सोरेन ने संज्ञान लेते हुये रांची DC को जांच के आदेश दिये हैं। रांची DC ने जिला स्तरीय जांच टीम गठित कर दी है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भी उच्चस्तरीय जांच और दोषी पाये जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
माननीय महोदय वर्णित मामलें में संज्ञान लेते हुए सिविल सर्जन सदर रांची को जांच करते हुए कार्रवाई करने का निर्देश दिए गए है।
साथ ही जिला स्तरीय जाँच टीम बना कर जाँच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए गए है।@JharkhandCMO @HemantSorenJMM @RanchiHealth https://t.co/qqcVOvNEYZ
— DC Ranchi (@DC_Ranchi) July 4, 2026
इसे भी पढ़ें : लालू-राबड़ी को फिर मिली Z कैटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार ने बदला फैसला
इसे भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चली गो’ली, मचा तहलका…
इसे भी पढ़ें : उम्रकैद की सजा सुनाने वाली इस महिला जज को मिली धमकी, DGP से मांगा जवाब…
इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव की दो टूक…
इसे भी पढ़ें : जोनल फुटबॉल में माउंट कार्मल का दबदबा, अंडर-17 में डॉन बॉस्को चैंपियन….








