Ranchi : रांची रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक महिला यात्री की जान बच गई। घटना 3 जुलाई की है, जब 18625 इस्लामपुर-हटिया एक्सप्रेस खुलने के दौरान महिला चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच के गैप में फिसल गई।
तभी ड्यूटी पर तैनात RPF कांस्टेबल रूपेश कुमार गुप्ता ने बिना देर किये महिला को सुरक्षित बाहर खींच लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद भीड़ और ट्रेन संचालन की जिम्मेदारी के कारण महिला का नाम-पता दर्ज नहीं हो सका और वह सुरक्षित स्टेशन से चली गई। RPF ने कांस्टेबल रूपेश कुमार गुप्ता की सतर्कता, साहस और त्वरित निर्णय क्षमता की सराहना करते हुये इसे ऑपरेशन “जीवन रक्षा” का उत्कृष्ट उदाहरण बताया है।
रांची रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन से फिसली महिला, फिर… देखें वीडियो #Ranchi #RanchiRailwayStation #RPF #IndianRailways #OperationJeevanRaksha #TrainSafety #RailwayNews #JharkhandNews #BreakingNews #ViralNews #PassengerSafety #HeroicRescue #RailNews #TrendingNews pic.twitter.com/SVIaJBkgi3
— KohramLive (@KohramLive) July 4, 2026
इसे भी पढ़ें : ममता बनर्जी को फिर बड़ा झटका…
इसे भी पढ़ें : मानसून सत्र की तारीख तय, इन मुद्दों पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने
इसे भी पढ़ें : लापरवाही पर SDM सख्त, सुपरवाइजर को 24 घंटे का अल्टीमेटम
इसे भी पढ़ें : राज अस्पताल में चली गई जान, 22 लाख का बिल भी थमाया, CM गंभीर…
इसे भी पढ़ें : लालू-राबड़ी को फिर मिली Z कैटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार ने बदला फैसला








