spot_img

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चली गो’ली, मचा तहलका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर शनिवार सुबह गोलियों की आवाज से गूंज उठा। मंदिर के गेट नंबर 4 पर सुबह करीब 7 बजे नंदू फारिया प्वाइंट पर ड्यूटी पर तैनात 48वीं वाहिनी PAC के जवान अमरनाथ चौहान के हाथ से कार्बाइन फिसल गई। इसी दौरान अचानक दो राउंड फायर हो गये। गोली जमीन पर लगी, लेकिन उसके छर्रे पास की फूल-माला दुकान पर काम कर रहे तीन कर्मचारियों को जा लगे। गोली चलने की आवाज सुनते ही मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा बलों ने तत्काल श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थान पर हटाया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। कुछ ही देर में हालात सामान्य कर दिये गये, लेकिन घटना ने वहां मौजूद लोगों को दहला दिया।

तीन को लगी गोली

घायलों की पहचान रामबाबू गौड़ (सकरकंद गली), विकास यादव (डोमरी) और निखिल गुप्ता (राजघाट) के रूप में हुई है। विकास के हाथ और कमर, रामबाबू के पेट और हाथ, जबकि निखिल के हाथ में छर्रे लगे हैं। तीनों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है। घायल तीनों युवक ‘कैलाशपति’ फूल-माला दुकान पर कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। हादसे के वक्त वे दुकान के पास ही मौजूद थे, तभी गोली के छर्रे उन्हें लग गये।

क्या बोले DCP…

DCP काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया, “नंदू फारिया प्वाइंट पर पीएसी जवान के हाथ से कार्बाइन छूटने के कारण दो राउंड फायर हुये। गोली जमीन पर लगी, जिसके छर्रे तीन दुकानदारों को लगे हैं। सभी को अस्पताल भेजा गया है और उनकी हालत खतरे से बाहर है।”

 

इसे भी पढ़ें : उम्रकैद की सजा सुनाने वाली इस महिला जज को मिली धमकी, DGP से मांगा जवाब…

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव की दो टूक…

इसे भी पढ़ें : जोनल फुटबॉल में माउंट कार्मल का दबदबा, अंडर-17 में डॉन बॉस्को चैंपियन….

इसे भी पढ़ें : मंत्री योगेंद्र महतो ने परिवार संग घर पर भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

इसे भी पढ़ें : 100 डे टीबी मुक्त भारत अभियान, चौपारण में चला 5 दिवसीय स्क्रीनिंग शिविर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालू-राबड़ी को फिर मिली Z कैटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार ने बदला फैसला

Bihar : बिहार में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव...

वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव की दो टूक…

New Delhi : भारत और इंग्लैंड के बीच चल...

जोनल फुटबॉल में माउंट कार्मल का दबदबा, अंडर-17 में डॉन बॉस्को चैंपियन….

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी में गुरुवार को...

मंत्री योगेंद्र महतो ने परिवार संग घर पर भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

Ramgarh (Prince Verma): झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री...