spot_img

लालू-राबड़ी को फिर मिली Z कैटेगरी सुरक्षा, बिहार सरकार ने बदला फैसला

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : बिहार में RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी को एक बार फिर Z कैटेगरी की सुरक्षा बहाल कर दी गई है। बिहार सरकार ने अपना पुराना फैसला बदलते हुये दोनों को फिर से उच्च स्तरीय सुरक्षा देने का आदेश जारी किया है। इसके साथ ही उनके काफिले में बुलेटप्रूफ कार भी शामिल कर दी गई है।

बंगला विवाद के बाद घटाई गई थी सुरक्षा

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का नोटिस मिलने के दौरान राज्य सरकार ने लालू परिवार की सुरक्षा की समीक्षा की थी। इसके बाद लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव की सुरक्षा कम कर दी गई थी। हालांकि तेजस्वी यादव और मीसा भारती की सुरक्षा में कोई बदलाव नहीं किया गया था। सरकार के फैसले से नाराज होकर लालू प्रसाद और राबड़ी देवी ने सरकार की ओर से उपलब्ध कराई गई सुरक्षा लौटा दी थी। बाद में तेजस्वी यादव और मीसा भारती ने भी अपनी सुरक्षा वापस कर दी थी। इस मुद्दे पर सत्ता और विपक्ष के बीच जमकर राजनीतिक बयानबाजी हुई थी।

क्या होती है Z कैटेगरी सुरक्षा?

Z कैटेगरी सुरक्षा देश की उच्च सुरक्षा व्यवस्थाओं में शामिल होती है। इसमें करीब 22 सुरक्षाकर्मी तैनात किये जाते हैं। सुरक्षा घेरे में 2 से 8 सशस्त्र गार्ड, 24 घंटे दो पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (PSO), 3 से 5 एस्कॉर्ट वाहन और एक बुलेटप्रूफ कार शामिल होती है। पहले भी लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को यही सुरक्षा उपलब्ध थी।

इसे भी पढ़ें : काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चली गो’ली, मचा तहलका…

इसे भी पढ़ें : उम्रकैद की सजा सुनाने वाली इस महिला जज को मिली धमकी, DGP से मांगा जवाब…

इसे भी पढ़ें : वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव की दो टूक…

इसे भी पढ़ें : जोनल फुटबॉल में माउंट कार्मल का दबदबा, अंडर-17 में डॉन बॉस्को चैंपियन….

इसे भी पढ़ें : मंत्री योगेंद्र महतो ने परिवार संग घर पर भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में चली गो’ली, मचा तहलका…

UP : विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर शनिवार...

वैभव सूर्यवंशी को लेकर कपिल देव की दो टूक…

New Delhi : भारत और इंग्लैंड के बीच चल...

जोनल फुटबॉल में माउंट कार्मल का दबदबा, अंडर-17 में डॉन बॉस्को चैंपियन….

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : माउंट कार्मल स्कूल, ओरमांझी में गुरुवार को...

मंत्री योगेंद्र महतो ने परिवार संग घर पर भरा SIR फॉर्म, दिया ये संदेश…

Ramgarh (Prince Verma): झारखंड के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री...