बाइक के कारण पहुंच गया जेल… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने बाइक चुराने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गये लोगों में मोतीलाल उरांव, ननकेश्वर उरांव और एक किशोर शामिल हैं। तीनों राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। यहां याद दिला दें कि बीते साल 2021 के 15 नवंबर को झारखंड स्थापना दिवस समारोह का आयोजन अनगड़ा के कोन्ताटोली में किया गया था। सिल्ली के सोसो निवासी कुमार प्रशांत राज समारोह में शामिल होने गये थे। वे अपनी बाइक हीरो पैशन एक्स प्रो (JH01By-8922) से गये थे। बाइक को सड़क किनारे पार्क कर भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ती अनावरण के कार्यक्रम में शामिल होने चले गये। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब वापस लौटे तो देखा बाइक गायब थी। इधर-उधर काफी खोजा पर बाइक नहीं मिली। भागे-भागे अनगड़ा थाना पहुंचे। बाइक चोरी हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसका कांड संख्या 87/21 है।
रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर रूरल एसपी मो. नौशाद आलम की देखरेख में सिल्ली डीएसपी खिस्टोफर केरकेट्टा के नेतृत्व में टीम बनाई गई। टीम को ‘खबरीलाल’ ने बाइक चोरी करने वाले के बारे में जानकारी दी। मिले इनपुट पर टीम ने छापेमारी की और तीन लोगों को धर दबोचा। गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई। वहीं पुलिसआगे की कार्रवाई कर रही है।
बाइक चोरों को गिरफ्तार करने और मोटरसाइकिल बरामद करने में सिल्ली डीएसपी खिस्टोफर केरकेट्टा, अनगड़ा थानेदार ब्रजेश कुमार, एएसआई अमर सिंह, सिपाही शिवनंदन नायक, संदीप कुमार नाग, पालदेव और सरजू राम की सराहनीय भुमिका रही।

 

 

इसे भी पढ़ें : RPF जवानों के उड़े होश, इस हाल में मिले जवान लड़का-लड़की

इसे भी पढ़ें : भाई-भाभी को मारकर लाश को पेट्रोल से जलाया, दरिंदे का पुलिस ने क्‍या किया, देखें…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इतना कांस्टेबल के होगी बहाली, जानिए कब से करना है आवेदन

इसे भी पढ़ें : नाबालिग बार-बार बिकती रही, खरीददार रौंदते रहे, बच्‍ची की आपबीती कर देगी

इसे भी पढ़ें : …और लता मंगेशकर ने जब तान दी CID के ACP प्रद्युमन पर पिस्‍तौल, देखें…

इसे भी पढ़ें : BSF में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास जल्द करें आवेदन, 69100 होगी सैलरी

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जनता दरबार में दिव्यांग बेटे की आंखों में उतर आई खुशी…

Ranchi : रांची समाहरणालय में सोमवार को लगे जनता...

मोबाइल पर आती थी धमकी, फिर धरा गया सिरफिरा…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव में पिछले कई दिनों...

जेल की ऊंची दीवारों के भीतर आखिर क्या हुआ? DC ने दिये जांच के आदेश…

Ranchi : रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय...

जब थार छोड़ घोड़े पर निकले साहिबगंज के नेता जी, लोग बनाते रहे वीडियो…

Sahibganj : साहिबगंज में सोमवार को लोगों की नजरें...

शिकार पर गये थे, लौटकर आई मौ’त की खबर…

Latehar : लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र के कलकलिया...