भाई-भाभी को मारकर लाश को पेट्रोल से जलाया, दरिंदे का पुलिस ने क्‍या किया, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa : भाई-भाभी को मारकर लाश को पेट्रोल से जलाया, दरिंदे का पुलिस ने क्‍या किया… पति-पत्‍नी की निर्मम हत्‍या का चाईबासा पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस कांड में शामिल दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जांच में जो कुछ उभरकर सामने आया वो काफी हैरान करने वाला है। जांच में खुलासा हुआ कि मृतक के भाई ने ही अपनी भाभी और भाई का बेरहमी से खून कर दिया था। बाजार से लौटने के दौरान दोनों को बंधक बना लिया। पहले लाठी-डंडे से जमकर पीटा, फिर जंगल में ले जाकर दोनों की हत्‍या कर दी। सबूत मिटाने की नीयत से दोनों की लाश को पेट्रोल डालकर जला दिया था।
29 जनवरी को मृतक गोमिया केराई के बेटे ने मां-बाप के अपहरण का मामला दर्ज कराया था। चाचा नुरिया केराई और तीन अन्य लोगों को आरोपी बनाया था। उसके अगले ही दिन जंगल से दोनों की अधजली लाश मिली थी। लाश ही पहचान गोमिया केराई और पत्नी मिजू केराई के रूप में की गई। इसके बाद मामले की जांच में जुटी पुलिस जब आरोपियों के घर पहुंची तो सभी फरार मिले। खबरीलाल से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी नुरिया चाईबासा में है। पुलिस कप्‍तान अजय लिंडा ने टोंटो थाना प्रभारी सागेन मुर्मू के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने छापेमारी कर मुख्य आरोपी नुरिया और उसके सहयोगी बुढ़न सिंह अंगरिया को चाईबासा के पोस्ट ऑफिस चौक से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया पुस्‍तैनी जमीन विवाद की वजह से भाई और भाभी को मार डाला। सभी चाईबासा के टोंटो थाना क्षेत्र के बुंडू गांव के रहनेवाले हैं।

Read More :डीएसपी ने थानेदारों के लिए जारी किया ये फरमान

Read More :UP में BJP का मेनिफेस्‍टो जारी, देखिए वादों के पिटारे से क्या-क्या निकला…

Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

Read More : गुमला की जवान लड़की रांची के हरमू में इस हाल में मिली

Read More : टहलने निकले लोग रह गये हक्‍का-बक्‍का, जानें क्‍यों…

Read More : महाभारत के “भीम” का निधन, ऐसा था जलवा

Read More :   “जब कभी भी सु‍नोगे गीत मेरे”…याद कर जाओगे…देखें वीडियो

Read More :  फिर लहूलुहान हुए कई बाल कैदी… देखिये कैसे क्या हुआ

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘मौ’त की घाटी’ में जबरदस्त भिड़ंत, एक साथ टकराई 9 गाड़ियां… देखें वीडियो

Chouparan(Krishna Paswan) :  हजारीबाग के चौपारण की कुख्यात दनुआ...

चेड़ी दाई धाम में रात का ‘पाप’…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड स्थित प्रसिद्ध...

संवैधानिक पद राजनीतिक बन गया: पंकज मिश्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

बोकारो में DSP का सख्त संदेश, थाना डर का नहीं, भरोसे का केंद्र बने…

Bokaro : बोकारो में पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील...