spot_img

नाबालिग बार-बार बिकती रही, खरीददार रौंदते रहे, बच्‍ची की आपबीती कर देगी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गोपालगंज : एक नाबालिग बार-बार बिकती रही, लोग उसे बार-बार खरीदते रहे। हर बार उसे रौंद आ जाता और जी भरने पर उसे दूसरे के हाथों बेच दिया जाता। करीब 6 महीने तक उसे अलग-अलग लोगों ने रौंदा, फिर उसे पहुंचा दिया गया नेपाल के रेड लाइट एरिया में। वहां हर दिन उसकी आबरू लूटी जाती। ए‍क दिन किसी तरह वह वहां से भाग निकली और यूपी पुलिस के संपर्क में आई। यूपी पुलिस की मदद से उसे उसके घर घर पहुंचा दिया गया। वह गोपालगंज की रहनेवाली है।

यही है नाबालिग को बेचने वाला दरिंदा
यही है नाबालिग को बेचने वाला दरिंदा

इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्‍हा, फिर जो हुआ…

पीड़िता के पिता ने मीडिया को बताया कि 7 जुलाई 2021 को उनकी 16 साल की बेटी अचानक घर से गायब हो गई। इस संबंध में थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, मगर पुलिस ने मामला दर्ज करने से इंकार कर दिया। वह बदनामी के डर से दोबारा थाना नहीं गए और अपने स्तर से खोजबीन शुरू की। पिछले 6 महीने से पिता बेटी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे। अचानक 19 जनवरी को यूपी के गोरखपुर चाइल्ड केयर से उन्‍हें सूचना मिली कि आपकी बेटी जिले के सेंटर में है। वह भागे-भागे गोरखपुर पहुंचकर अपनी बेटी से मिले। बाप से मिलकर बेटी ने पूरी कहानी सुनाई और फूट-फूट कर रोने लगी। किशोरी ने बताया कि बलिवन सागर गांव के रहने वाले संजय पटेल ने नौकरी का झांसा देकर बहला फुसलाकर उसे अपने साथ कई दिनों तक यूपी में रखा और उसके साथ रेप करता रहा। इसके बाद संजय ने यूपी के कुशीनगर के रहने वाले शिवशंकर यादव के हाथों उसे 50 हजार में बेच दिया। उसके बाद शिव शंकर यादव और संजय पटेल दोनों ने मिलकर किशोरी के साथ रेप किया। दिन रात बंधक बनाकर उसका यौन शोषण करते रहे। उसके बाद किशोरी को कार में डालकर रक्सौल बॉर्डर पर ले जाया गया। उसके बाद दोनों आरोपियों ने नेपाल के एक रेड लाइट एरिया के दबंग को पीड़िता को बेच दिया। उसके बाद उसी रेड लाइट एरिया में उसे रोज रौंदा जाने लगा। एक दिन किशोरी को रक्सौल का रहने वाला एक युवक मिला। उसने युवक से किराये के पैसे मांगी और किसी तरह रेड लाइट एरिया से भागकर ट्रेन से बेतिया पहुंच गई। बेतिया से गोरखपुर पहुंची और रेल पुलिस को सूचना दी। रेल पुलिस ने युवती को गोरखपुर चाइल्ड केयर के हवाले कर दिया। पीडि़ता के बयान पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और मानव तस्करी के साथ नौकरी का झांसा देकर यौन शोषण का मामला दर्ज कर संजय पटेल को अरेस्‍ट कर जेल भेज दिया। वहीं पूरे कांड का एक और मुख्य आरोपी शिवशंकर यादव अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। गोपालगंज के सदर एसडीपीओ संजीव कुमार के मुताबिक, इस पूरे कांड के आरोपियों को स्पीडी ट्रायल कराकर सजा दिलाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें : पूर्व IPS के लेटर से मचा कोहराम, जानिये रिमांड होम की लड़कियों के बारे में क्‍या कहा…

इसे भी पढ़ें : रांची के लतीफुल की ओडिशा में मिली हड्डियां, देखें क्‍या हुआ था उसके साथ…

इसे भी पढ़ें : इस दिन से झारखंड में खुलेंगे स्‍कूल, मैट्रिक-इंटर EXAM पर क्‍या बोले शिक्षा मंत्री, देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

PIB Fact Check : 1 जुलाई से पुराने नोट बंद होंगे? जानिये वायरल दावे का पूरा सच

Kohramlive : सोशल मीडिया और व्हाट्सएप पर इन दिनों...

हजारीबाग में मौ’त बनकर दौड़ी कार, कइयों को रौंद डाला…

Hazaribagh : हजारीबाग में देर रात तेज रफ्तार कार...

बढ़ रही रफ्तार, झारखंड में अगले 5 दिन अलर्ट… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब रफ्तार पकड़...

बैंक ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, SBI ने निकाली बंपर भर्ती…

Kohramlive : अगर आपका सपना देश के सबसे बड़े सरकारी...

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...