spot_img
spot_img
spot_img

नक्सलियों का सामना करने में सक्षम हैं जगुआर के जवान: CM Hemant Soren

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : मुख्‍यमंत्री ने कहा हर जंग जीतकर, हर चुनौती का सफलतापूर्वक सामना कर झारखंड जगुआर 2008 से लेकर आज तक का लंबा सफर तय करते हुए इस मुकाम पर पहुंचा है। अपनी अलग पहचान बनाई है। झारखंड जगुआर के गठन से लेकर आज 14 वर्ष का सफर तय करने में हमने अपने कई वीर जवानों को खोया है। राज्य में शांति और उन्नति का माहौल बनाए रखने में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीद जवानों को मैं अपनी ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

 

यह बातें मुख्यमंत्री ने शनिवार को रांची के टेंडरग्राम स्थित जगुआर हेड क्वार्टर कैंपस में आयोजित झारखंड जगुआर के 14वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस स्थापना समारोह कार्यक्रम में कई वीर शहीद पुलिस जवानों के परिजन हमारे बीच उपस्थित हैं। राज्य सरकार वीर शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित करने का काम किया है। हमारी सरकार शहीद जवानों के परिजनों के हर दुःख-सुख में सदैव खड़ी रहेगी। इस माटी के वैसे वीर सपूत जो अपना कर्तव्य निर्वहन में अपना सर्वस्व दिया है, उनकी शहादत को हमसभी लोग हमेशा अपने दिलों में रखते हुए आगे का सफर तय करेंगे। इस अवसर पर एडीजी सीआईडी प्रशांत सिंह, एडीजी वायरलेस आरके मल्लिक, आईजी एसटीएफ अमोल होमकर, डीआईजी एसटीएफ अनूप बिरथरे सहित अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी एवं झारखंड जगुआर के जवान उपस्थित थे।

झारखंड जगुआर राज्य का गौरव

मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव-सह-गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने कहा कि आज का दिन झारखंड जगुआर के वीर शहीदों को याद करने का दिन है। अपने कठिन परिश्रम के बदौलत झारखंड जगुआर ने कई उत्कृष्ट कार्य कर दिखाया है। राज्य के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में निरंतर इस बल द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। डीजीपी श्री नीरज सिन्हा ने झारखंड जगुआर द्वारा नक्सल उन्मूलन अभियान के अद्यतन कार्यों की विस्तृत जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि विकट परिस्थितियों में भी इस बल के जवानों ने हौसला बुलंद रख काफी अच्छा काम कर दिखाया है। अपने शौर्य के बल पर इस फोर्स ने बहुत कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

 शहीदों के परिजन हुए सम्मानित

इस अवसर पर सीएम ने झारखंड जगुआर के 17 शहीद पुलिस पदाधिकारी तथा कर्मियों के परिजनों को सम्मानित किया। सम्मानित किए गए परिजनों में शहीद इंद्रदेव सिंह (वितंतु) की पत्नी ममता इंदू, शहीद (आरक्षी) गोपाल लकड़ा की पत्नी सविता लकड़ा, शहीद (आरक्षी) बुधवा मुंडा की पत्नी शोभा मुंडा, शहीद (आरक्षी) अशोक कुमार की पत्नी ममता देवी, शहीद (आरक्षी) मोहन कुमार नीरज की पत्नी संगीता देवी, शहीद (आरक्षी) परमानंद चौधरी की पत्नी रूबी कुमारी, शहीद (आरक्षी) अजय कुजूर की पत्नी सरिता कुजूर, शहीद (आरक्षी) देव कुमार महतो की पत्नी ममता कुमारी, शहीद (आरक्षी) कुंदन कुमार सिंह की माता शारदा देवी, शहीद (आरक्षी) हरद्वार साह की पत्नी चंचल देवी, शहीद (आरक्षी) खंजन कुमार महतो की माता गौरी देवी, शहीद (आरक्षी) मनोज बाखला की पत्नी मंजू सरिता बाखला, शहीद (हव०) देवेंद्र कुमार पंडित की पत्नी रेखा देवी, शहीद (उप-समादेष्टा) राजेश कुमार की पत्नी रूबी कुमारी, शहीद (आरक्षी) किरण सुरीन की पत्नी ग्रेस गुड़िया शामिल हैं। मौके पर मुख्यमंत्री ने झारखंड जगुआर परिसर का परिभ्रमण भी किया।

इसे भी पढ़ें :चाचा और चचेरों भाईयों ने ही कराई थी पिंटू की हत्‍या, जानिये क्‍यों और कैसे…

इसे भी पढ़ें :फोन स्‍वीच ऑफ होते ही बढ़ी चिंता, सूचना आई कि जंगल में…

इसे भी पढ़ें :Helicopter की कीमत कितनी होती है और कितने की माइलेज देती है, जानें

इसे भी पढ़ें :फंदे पर झूलती मिली नाबालिग की डेड बॉडी, परिजन बोलें…

इसे भी पढ़ें :Flipkart पर Cooling Days सेल शुरू!, आधी कीमत पर लें ये सामान..

इसे भी पढ़ें :आंखों में लगाती हैं काजल तो हो जाएं सावधान, हो सकता है नुकसान

इसे भी पढ़ें :लेपर्ड प्रिंट गाउन में Urvashi Rautela की अदाओं को देख फैंस बोले…

इसे भी पढ़ें :बिना निकाह-बिना फेरों के हुई फरहान-शिबानी की शादी, देखें

इसे भी पढ़ें :कहीं आपका Gmail अकाउंट कोई और यूज तो नहीं कर रहा, ऐसे करें पता

इसे भी पढ़ें :हैवान पति ने महिला के साथ क्या कर डाला, देखें…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...