रांची : JAC ने मैट्रिक-इंटर परीक्षा 2021 का शेड्यूल जारी कर दिया है। परीक्षा चार मई से 21 मई कर चलेगी। इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहली पाली में मैट्रिक और दूसरी पाली में इंटर की परीक्षा होगी। हालांकि छह अप्रैल से प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू होंगी।
JAC ने इसलिए निर्णय में किया बदलाव
जैक ने मार्च में परीक्षा के आयोजन का निर्णय लिया था ताकि मई के आखिर तक रिजल्ट जारी कर दी जाए और बच्चों को कहीं भी एडमिशन में परेशानी न हो। लेकिन अब मई में एग्जाम के बाद जुलाई के आखिरी सप्ताह में रिजल्ट जारी किया जाएगा। तब तक सभी बड़े संस्थनों में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी हो जाती है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया मैट्रिक-इंटर परीक्षा का शेड्यूल
परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू
जैक की तरफ से परीक्षा से पहले की तैयारी शुरू कर दी गई है। हर जिले में कार्यशाला का आयोजन कर वहां के शिक्षकों को फॉर्म भरने से लेकर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया की जानकारी दी जा रही है। इसके साथ ही कार्यशाला में उन्हें बताया जा रहा है कि परीक्षा का पैटर्न किस आधार पर तैयार किया गया है।
इसे भी पढ़ें : महापंचायत के दौरान मंच टूटा, टिकैत बोले- मंच भाग्यवानों का टूटता है














