spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पत्‍नी रूठकर मायके गई तो इंजीनियर पति ने दे दी जान

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कटिहार : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक इंजीनियर पति ने सिर्फ इसलिए आत्‍महत्‍या कर ली कि उसकी पत्‍नी झगड़ा कर मायके चली गई। बार-बार बुलाने पर भी वो नहीं मानी, जिससे परेशान पति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

इसे भी पढ़ें : त्रिया चरित्र देवो न जाने, और भाई ने ही…

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पेशे से इंजीनियर युवक की एक साल पहले लव मैरिज हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों में नोक-झोंक शुरू हो गई। एक दिन दोनों में झगड़ा हो गया, जिसके बाद नाराज पत्‍नी मायके चली गई। नाराज पत्‍नी को मनाने की युवक ने भरपूर कोशिश की। उसने बार-बार फोन कर उसे वापस आने को कहा। मगर वो नहीं मानी आखिरकार परेशान पति ने अपनी जीवन लीला ही समाप्‍त करने की ठानी और फंदे से झूलकर जान दे दी। घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों से पूछताछ भी चल रही है। मामले में UD केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : झाड़ी से आ रही थी रोने की आवाज, देखा तो फटी रह गईं आंखें…

मामला कटिहार जिले के नगर थाना क्षेत्र के बैगना शांति नगर की है। मृतक की पहचान अजय कुमार (25) के रूप में की गई है। अजय मूल रूप से मधेपुरा जिला का रहने वाला था। उसकी मां, भाई और बहन मधेपुरा में रहते हैं। वह कटिहार में ही एक निजी कंपनी काम करता था।

इसे भी पढ़ें : तीन Lakh के जाली नोट के साथ चार गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड कृषि व्यापार मेला-2026 का शानदार आगाज, क्या बोल गये CM हेमंत सोरेन… जानें

Ranchi : राजधानी रांची का ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान मंगलवार...

CM हेमंत सोरेन बोले, अंगदान कई लोगों के लिये नई जिंदगी का उपहार…

Ranchi : कभी-कभी एक जीवन की विदाई कई जिंदगियों...

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

पुराने घरों में क्यों होता था आंगन, गजब का रोचक, वजह जानें…

Kohramlive : सीमेंट के जंगलों और फ्लैट संस्कृति के...

रोजाना अदरक खाने से मिल सकते हैं ये बड़े फायदे…

Kohramlive : अदरक भारतीय रसोई का एक ऐसा हिस्सा...