
धनबाद : Duty से घर नहीं लौटा, खोजने पर Road के नीचे मिला उसका…: ड्यूटी के लिए निकला था घर से। देर रात तक जब घर नहीं लौटा तो घरवाले परेशान हो गए। घरवालों ने खोजबीन करना शुरू की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लेकिन मंगलवार की सुबह मिला उसका शव। बताया गया कि हाइवा की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसका शव धनबाद जिले के तेतुलमारी स्टेशन के पास बौआ कला और मोहलीडीह बस्ती के बीच रोड के नीचे मिला।
इसे भी पढ़ें : महिला को भगाकर ले जाने का आरोपी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Road जाम किया गया
मृतक युवक का नाम तपन था। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर दिया। गुस्साए लोग मुआवजे की मांग करने लगे। खबर लिखे जाने तक लोग सड़क जाम किए हुए थे। पुलिस प्रशासन लोगों से बात कर रही है। ग्रामीणों की मांग है कि ग्रामीण क्षेत्र होने के कारण इस मार्ग से ट्रांसपोटिंग बंद की जाए।
इसे भी पढ़ें : तीन Lakh के जाली नोट के साथ चार गिरफ्तार, गिरोह का पर्दाफाश










