हवाला ऑपरेटर्स पर IT रेड, 5 करोड़ से ज्‍यादा की संपत्ति जब्‍त

Date:

spot_img
spot_img

नई दिल्‍ली : IT Department ने बड़ी कार्रवाई की है। आयकर विभाग की कार्रवाई में पांच करोड़ से अधिक मूल्‍य के गहने और नकदी बरामद की गई है। विभाग ने कई हवाला ऑपरेटर और नकली बिल बनाने वाले लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें यह सफलता मिली है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने बताया कि सोमवार को दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में 42 परिसरों में छापेमारी की गई।

इसे भी पढ़ें : प्यार, धोखा, भरोसे का खून… Tara के इश्क का अंजाम, मारा गया सेना का जवान (VIDEO)

IT Department की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब और गोवा में एंट्री ऑपरेटर संजय जैन और उसके लाभार्थियों के 42 परिसरों पर छापेमारी की है. इन छापेमारी में अब तक 2.37 करोड़ रुपये नकद और 2.89 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद किए गए हैं.

इसके साथ ही 17 बैंक लॉकर का भी पता चला है, जिनकी अभी तलाशी नहीं ली गई है। सीबीटीडीटी आयकर विभाग का एक प्रशासकीय प्राधिकरण है। उसने कहा कि एंट्री ऑपरेटर, बिचौलियों, नकदी संचालकों, लाभार्थियों और कंपनियों और कंपनियों के नेटवर्क को उजागर करने वाले सबूत मिले हैं।

इसे भी पढ़ें : lovejihaad फिर Twitter पर छाया, Justice for Nikita ने जोर पकड़ा

उसने कहा कि अब तक, 500 करोड़ रुपये मूल्य से अधिक की हेराफेरी प्रविष्टियों (हवाला) के सबूतों को पहले ही पाया और जब्त किया जा चुका है। सीबीडीटी ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

इसे भी पढ़ें :

टाटा जू में 3 नन्हे मेहमानों की एंट्री, अब जनता रखेगी नाम, जीतें फ्री एंट्री पास…

Jamshedpur : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क में खुशियों की...

आजाद भारत में कितनी महिलाओं को सचमुच दी गयी फां’सी?

Kohramlive(Bhavna Thakur) : क्या नीले ड्रम कांड वाली गुनहगार...

डॉ वर्मा बोले, ‘इंस्पेक्टर राज’ से भरोसे की ओर बढ़ता भारत…

Ranchi : देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती केवल बड़े...

बूढ़ा पहाड़ के जंगल में जमीन में दबे मिले दो सिलेंडर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : कभी माओवादियों का ऐसा गढ़, जहां...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: