spot_img

दो ट्रकों के बीच फंस गया ईश्वरी यादव, फिर क्या हुआ… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu : रोज कमाने खाने वाला ईश्वरी यादव आज मर गया। वह पलामू के एक एफसीआई गोदाम में काम कर रहा था। वह पलामू के रामगढ़ के हूंटार का रहने वाला था। एफसीआई गोदाम में ही दो ट्रकों के बीच आने से उसकी जान चली गई। मिली जानकारी के अनुसार डालटनगंज रेलवे स्टेशन पर चावल का एक रैक पहुंचा था। रैक से चावल की बोरियां उतार कर एफसीआई के सुदना स्थित गोदाम में पहुंचाने का काम चल रहा था। गोदाम के पास एक ट्रक से अनाज को उतार कर दूसरे ट्रक में रखा जा रहा था। अनाज उतारने के लिए दोनों ट्रैकों को रिवर्स कर पास लाया जा रहा था। इसी दरम्यान दोनों ट्रक के बीच में ईश्वरी यादव फंस गया। उसकी चीख सुन वहां मौजूद अन्य मजदूर हल्ला करने लगे, जिसके बाद ट्रक अलग किये गये। जल्दबाजी में ईश्वरी को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद मजदूरों का गुस्सा उबाल पर आ गया। मजदूरों ने काम ठप करवा दिया। मृतक के घरवालों को मुआवजा और नौकरी देने की मांग करने लगे। मजदूरों का इल्जाम था कि गोदाम में उनकी सुरक्षा के लिए कोई जुगाड़ नहीं है। इधर, पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं ट्रक को जब्त कर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन बारिश…

इसे भी पढ़ें : राजधानी रांची में नहीं चलेंगे ऑटो और ई-रिक्शा… जानें कब तक

इसे भी पढ़ें : सरकार बनते ही आई संकट, पर सब टलता चला गया : सीएम हेमंत

इसे भी पढ़ें : संगीता सचमुच ”सावित्री” बन बचा ली ऐसे अपने पति को…

इसे भी पढ़ें : कबाड़ की चीजों से बना डाले हाथी, घोड़े और तितली… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जालिम पति और निष्ठुर पुलिस : विवाहिता मांगी इच्छा मृ*त्यु… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : बिन बाप की बेटी का स्कूल से नहीं कटेगा नाम, कौन बना फरिश्ता… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

‘लॉकअप’ में क्यों आईं सुनीता आहूजा? ये बता गई…

Kohramlive : सुनीता आहूजा इन दिनों लॉकअप: सच या सजा...

रांची में एक साथ सगे भाइयों की मौ’त, मचा कोहराम…

Ranchi : रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली...

एक-एक कर म’र गये एक ही परिवार के 5 लोग, दहशत…

Palamu : पलामू के पड़वा प्रखंड के सिक्का गांव में...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...