spot_img
spot_img
spot_img

सरकार बनते ही आई संकट, पर सब टलता चला गया : सीएम हेमंत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : युवा CM हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार बनते ही महामारी कोरोना के लपेटे में सरकार आ गई। तमाम कठिनाईयों के बाद भी हम डटे रहे। केंद्र का सहयोग बहुत कम मिला। इसके बाद भी गरीब, असहाय और मजदूरों को कुछ होने नहीं दिया। हालांकि, कोरोना से लड़ते-लड़ते दो मंत्री शहीद हो गये। फिर भी हार नहीं मानी। सभी वर्ग के लोगों के भले के लिये योजना बनाने का काम किया। सरकार के कल चार साल पूरे हो जायेंगे। इन चार सालों में उनकी सरकार पूरी ईमानदारी से काम किया। CM ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्हें विरासत में मिला, सबके घर में एक कोना पकड़ कर बैठा है, पर इस मसले पर सरकार गंभीर है। इसके स्तर में कम होगा। पहले वृद्धा और विधवा पेंशन दलालों के सहारे बंटते थे, अब दिन बदल गये, खुद सरकार द्वार-द्वार जाकर लोगों को इसका लाभ दे रही है। CM हेमंत सोरने ने कहा कि लाख तोहमत कोई लगा लें, पर प्यार से आकर कोई बातें करें तो अपना सर भी काट कर देने को तैयार हैं। मौका था CM हाउस में आयोजित पत्रकार संवाद कार्यक्रम का।

CM हेमंत सोरेन ने कि हम काम कर रहे हैं, लेकिन विपक्ष का काम आलोचना करना है, करें, इसकी परवाह नहीं करते। जिस तरह से उन्हें फंसाने की कोशिश हुई, इससे उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। आदिवासी जरूर हैं, पर बोका नहीं। उन्होंने कहा कि इन लोगों की साजिशों से लड़ते-लड़ते हमने भी नूरा कुश्ती सीख ली है। CM ने कहा कि वर्तमान सरकार पूरे झारखंडियों की सरकार है। शुरुआती दिनों से ही हमारी सरकार ने राज्य के हर वर्ग, हर समाज को लेकर आगे बढ़ाने का काम किया है। “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” राज्य सरकार की एक बेहतरीन और प्रभावी अभियान रहा है। इसके जरिए सरकार विकास की राह में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे हैं। 29 दिसंबर 2023 को इस अभियान के तीसरे चरण का अंतिम पड़ाव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड देश का सबसे पिछड़ा राज्य होने की वजह से यहां बहुत विषमताएं रही हैं, पर इन विषमताओं पर काम करने का पुरजोर कोशिश हुई है। CM हेमंत सोरेन ने कहा कि अभी चुनौतियां खत्म नहीं हुई हैं, आगे हम लोगों को और कई चुनौतियों से सामना करना है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं।

CM हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड में 80% आबादी ग्रामीण क्षेत्रों में रहती है। राज्य का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब हम गांव को मजबूत करेंगे, जब गांव मजबूत होगा तभी शहर और राज्य मजबूत होगा। हमारा संकल्प है कि हम झारखंड के गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत कर राज्य के माथे पर जो पिछड़ेपन का टैग लगा है उसे हटाने में जरूर कामयाब होंगे। सीएम ने कहा कि वर्ष 20-25 में झारखंड युवा राज्य की गिनती में शुमार हो जाएगा। गुजरे 20 साल में जो काम नहीं हुआ, वह अब धीरे-धीरे हो रहा। आने वाले कुछ वर्षों में इस राज्य को अपने दम पर खड़ा करने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। उनकी सरकार ने हर किसी का भला किया, चाहे वो पुलिस हो, कर्मचारी हो, शिक्षक हो या फिर आंगनबाड़ी सेविका। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां पुरानी पेंशन योजना लागू हुई है। वर्तमान समय में हमारे राज्य में 60 वर्ष से ऊपर सभी बुजुर्ग महिला-पुरुष, विधवा, दिव्यांगो को सामाजिक सुरक्षा से जोड़ने का कार्य कर दिखाया है। हमारी सरकार ने सामाजिक सुरक्षा को प्राथमिकता में लेकर इसके दायरे को बढ़ाने पर बल दिया है।

CM सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार आने वाली पीढ़ी को सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। राज्य सरकार ने झारखंड के सरकारी स्कूलों में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की छात्रवृत्ति राशि में वृद्धि की है, वहीं सावित्रीबाई फुले समृद्धि योजना से बच्चियों को जोड़ा गया है। इस योजना के तहत सभी पात्र बच्चियों को आर्थिक सहयोग किया जा रहा है ताकि उनकी पढ़ाई बीच में रुके नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जो छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा हेतु विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं उन्हें भी मरंग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत शत प्रतिशत स्कॉलरशिप दिया जा रहा है। राज्य में किसानों की ऋण माफी, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सरकारी उपक्रमों में विभिन्न पदों पर नियुक्ति, प्रत्येक विभागों की नियुक्ति नियमावली बनाने, उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन, बेहतर उद्योग नीति के साथ-साथ कई विभिन्न क्षेत्रों में बहुत सारे कार्य किए गए हैं। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां हाइड्रोजन इंजन का निर्माण किया जाएगा इस नियमित टाटा कमिन्स के साथ एमओयू हो चुका है। कई औद्योगिक संस्थानों द्वारा उद्योग स्थापित करने की कार्य योजना पाइपलाइन पर है। सीएम ने कहा कि रांची शहर वासियों को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए रांची शहर में फ्लाईओवर का जाल बिछाया जा रहा है। फ्लाईओवर निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है जल्द ही यह बनकर तैयार हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें : डीसी, एसपी के अधीन काम करने वाले अरेस्ट…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुहर्रम से पहले पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, मॉक ड्रिल कर परखी तैयारियां…

Garhwa(Nityanand Dubey) : मुहर्रम पर्व को लेकर गढ़वा पुलिस...

भक्ति के रथ पर सवार होगा चौपारण… जानें कब

Chouparan(Krishna Paswan) : सावन की आहट के साथ चौपारण की...

चलती कार बनी आ’ग का गोला, टोल प्लाजा के पास टला बड़ा हा’दसा…

Ranchi : रांची-रामगढ़ मार्ग पर बुधवार दोपहर उस वक्त...

बड़ी वारदात की फिराक में था, पुलिस ने रास्ते में ही दबोचा…

Godda : अगर पुलिस कुछ देर और चूक जाती,...

झारखंड के कलाकारों को अब हर महीने मिलेगी 4 हजार रुपये पेंशन…

Ranchi : CM हेमंत सोरेन की पहल और मार्गदर्शन...