spot_img

IRCTC की नई वेबसाइट लॉन्च, पुरानी या नई? कहां से बुक करें ट्रेन टिकट… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अगर ट्रेन टिकट बुक करने के लिये IRCTC की वेबसाइट खोलते समय आपको दो अलग-अलग पोर्टल दिखाई दे रहे हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। रेलवे की ऑनलाइन टिकट सेवा में बड़ा बदलाव हुआ है। IRCTC ने करीब 24 साल बाद अपनी नई वेबसाइट का बीटा वर्जन लॉन्च किया है। हालांकि, अभी पुरानी और नई दोनों वेबसाइट काम कर रही हैं और यात्री अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी पोर्टल से टिकट बुक कर सकते हैं।

पुरानी वेबसाइट बंद नहीं हुई है

नई वेबसाइट आने के बाद कई यात्रियों के मन में सवाल है कि क्या पुराना पोर्टल बंद हो गया है? इसका जवाब है, नहीं। फिलहाल IRCTC की पुरानी वेबसाइट पहले की तरह चालू है। नई वेबसाइट पर भी वही पुरानी IRCTC यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन किया जा सकता है। नया अकाउंट बनाने की जरूरत नहीं है।

क्यों लाई गई नई IRCTC वेबसाइट?

IRCTC ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग सिस्टम को ज्यादा आधुनिक और आसान बनाने के उद्देश्य से नया पोर्टल पेश किया है। नई वेबसाइट में बेहतर और मॉडर्न डिजाइन, तेज नेविगेशन, आसान टिकट सर्च, साफ और सरल इंटरफेस, बेहतर यूजर एक्सपीरियंस जैसे बदलाव किये गये हैं। कंपनी फिलहाल बीटा वर्जन के जरिये यात्रियों से फीडबैक भी ले रही है, ताकि आगे इसे और बेहतर बनाया जा सके।

नई वेबसाइट में क्या बदला?

नई वेबसाइट का सबसे बड़ा बदलाव इसका नया इंटरफेस है। अब टिकट बुकिंग की प्रक्रिया पहले के मुकाबले ज्यादा आसान नजर आती है। यात्रियों को अब सभी ट्रैवल क्लास की सीट उपलब्धता एक ही स्क्रीन पर दिखाई देगी। बार-बार कैप्चा भरने की परेशानी कम होगी। ट्रेन और सीट चुनने की प्रक्रिया ज्यादा आसान होगी। खासकर तत्काल टिकट बुक करने वाले यात्रियों को इसका फायदा मिल सकता है।

टिकट बुकिंग होगी ज्यादा आसान

नई वेबसाइट में लॉगिन के बाद टिकट बुकिंग का पूरा अनुभव पहले से ज्यादा व्यवस्थित बनाया गया है। बेहतर सर्च, आसान विकल्प और साफ लेआउट की मदद से यात्री जल्दी अपनी ट्रेन, यात्रा की तारीख और सीट का चयन कर सकते हैं।

तो अभी कौन-सी वेबसाइट इस्तेमाल करें?

अगर आप पुराने तरीके से टिकट बुक करने के आदी हैं, तो पुरानी वेबसाइट का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं। वहीं, अगर आप नया डिजाइन और बेहतर फीचर्स आजमाना चाहते हैं, तो नई बीटा वेबसाइट भी पूरी तरह टिकट बुकिंग के लिये उपलब्ध है। फिलहाल दोनों प्लेटफॉर्म से टिकट खरीदी जा सकती है। आने वाले समय में यात्रियों के फीडबैक के आधार पर नई वेबसाइट का स्थायी वर्जन तैयार किया जायेगा और इसे मुख्य पोर्टल बनाया जा सकता है।

 

इसे भी पढ़ें : Mahindra BE 6 पर बंपर ऑफर, खरीदने का शानदार मौका…

इसे भी पढ़ें : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर गूंजी किलकारी, 150 साल में पहली बार हुआ ऐसा…

इसे भी पढ़ें : छात्रों का शक्ति प्रदर्शन, सोनम वांगचुक की पत्नी का बड़ा ऐलान…

इसे भी पढ़ें : बोकारो में सनसनीखेज वारदात…

इसे भी पढ़ें : स्कूली बच्चों से मा’रपीट और टॉयलेट साफ कराने का इल्जाम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

New Delhi : मानसून की चाल इस वक्त देश...

सुरंग में जहरीली गैस और 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका…

Kohramlive : पहाड़ों की गोद में विकास की रफ्तार के...

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अब ‘गुंडा एक्ट’ के दायरे में…

Patna : बदलते दौर के अपराधों से निपटने के...

ओडिशा के चोर-उच्चके कोडरमा में एक्टिव…

Koderma : एक जेवर व्यवसायी की मोटरसाइकिल की डिक्की...

झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

 Ranchi : झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से...