spot_img

झारखंड सहित कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

Date:

spot_img
spot_img

New Delhi : मानसून की चाल इस वक्त देश की खेती और अर्थव्यवस्था दोनों के लिये बेहद अहम बनी हुई है। शुरुआती दौर में कमजोर रहे दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण देश के कई हिस्सों में बारिश की कमी दर्ज की गई है। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से आने वाले दिनों में मानसून के दोबारा सक्रिय होने की उम्मीद जताई जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ दिनों की तेज बारिश लंबे समय से चली आ रही कमी को पूरी तरह दूर नहीं कर सकती, क्योंकि खेती और जल स्रोतों के लिये लगातार और संतुलित बारिश जरूरी होती है।  मौसम विभाग के अनुसार मानसून ट्रफ इस समय सक्रिय है। इसके अलावा कई क्षेत्रों में चक्रवाती हवाओं के सिस्टम बने हुये हैं, जो बारिश के लिये अनुकूल परिस्थितियां तैयार कर रहे हैं। आने वाले दिनों में देश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। खबर है कि खराब मौसम को देखते हुये एहतियात के तौर पर अमरनाथ यात्रा को अस्थायी रूप से रोका गया है। प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाये हुये है।

उत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट

हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश से अचानक बाढ़, भूस्खलन और सड़कें बंद होने जैसी परेशानियां बढ़ सकती हैं। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी 20 से 23 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियां तेज रहने का अनुमान है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। कई इलाकों में भारी बारिश के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

बिहार-झारखंड समेत पूर्वी भारत में बारिश का जोर

बिहार, झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। झारखंड और गांगेय पश्चिम बंगाल में आने वाले दिनों में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश भी हो सकती है। इसी तरह पूर्वोत्तर भारत में बारिश का दौर जारी रहेगा। असम, मेघालय समेत पूर्वोत्तर राज्यों में मानसून मजबूत बना रहेगा। कई इलाकों में भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिमी तट से दक्षिण भारत तक बारिश का असर

कोंकण, गोवा, गुजरात, मध्य महाराष्ट्र और केरल में भी मानसून सक्रिय रहेगा। तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और तमिलनाडु के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में तेज हवाओं की संभावना को देखते हुये मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।

जम्मू-कश्मीर में बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण

लगातार बारिश के कारण जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में जलभराव और अचानक बाढ़ की स्थिति बनी है। निचले इलाकों में पानी भरने से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। राहत और बचाव कार्यों के लिये SDRF, पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें सक्रिय हैं।

इसे भी पढ़ें : सुरंग में जहरीली गैस और 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका…

इसे भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अब ‘गुंडा एक्ट’ के दायरे में…

इसे भी पढ़ें : ओडिशा के चोर-उच्चके कोडरमा में एक्टिव…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें : बेटी को बचाने में चली गई पिता की जान, दुखी परिवार से मिले MLA…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सुरंग में जहरीली गैस और 27 मजदूरों के फंसे होने की आशंका…

Kohramlive : पहाड़ों की गोद में विकास की रफ्तार के...

सोशल मीडिया पर गाली-गलौज, अब ‘गुंडा एक्ट’ के दायरे में…

Patna : बदलते दौर के अपराधों से निपटने के...

ओडिशा के चोर-उच्चके कोडरमा में एक्टिव…

Koderma : एक जेवर व्यवसायी की मोटरसाइकिल की डिक्की...

झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर… देखें लिस्ट

 Ranchi : झारखंड में 41 पुलिस इंस्पेक्टर इधर से...

बेटी को बचाने में चली गई पिता की जान, दुखी परिवार से मिले MLA…

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के ग्राम ब्रह्मोरिया के नरेश...