spot_img

Mahindra BE 6 पर बंपर ऑफर, खरीदने का शानदार मौका…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : अगर आप जुलाई में एक नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए खास हो सकती है। देश की जानी-मानी ऑटो कंपनी महिंद्रा ने अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक SUV BE 6 पर बड़ा ऑफर पेश किया है। कंपनी ग्राहकों को इस इलेक्ट्रिक SUV पर 2.50 लाख रुपये तक का लाभ दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बेनिफिट्स और अन्य ऑफर्स शामिल हो सकते हैं। ऐसे में लंबे समय से इस इलेक्ट्रिक कार को खरीदने की सोच रहे ग्राहकों के लिये यह अच्छा मौका बन सकता है।

किन ग्राहकों को मिलेगा ऑफर का फायदा?

महिंद्रा BE 6 पर मिलने वाला ऑफर सभी ग्राहकों के लिये एक जैसा नहीं होगा। यह कार के वेरिएंट और उपलब्ध स्कीम पर निर्भर करेगा। खास तौर पर 2025 मॉडल ईयर (MY2025) यूनिट्स पर ज्यादा फायदा मिलने की संभावना है। हालांकि, ऑफर की सही जानकारी के लिये ग्राहकों को अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप से संपर्क करना बेहतर रहेगा।

फ्यूचरिस्टिक डिजाइन ने बनाया खास

महिंद्रा BE 6 कंपनी के नये INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर तैयार की गई है। इसका डिजाइन पारंपरिक SUV से अलग और काफी मॉडर्न है। कार में आकर्षक LED लाइट बार, शार्प हेडलैंप डिजाइन, एयरोडायनामिक बॉडी, फ्लश डोर हैंडल, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स ये फीचर्स BE 6 को सड़क पर एक अलग पहचान देते हैं।

प्रीमियम इंटीरियर और स्मार्ट फीचर्स से लैस

BE 6 के केबिन को प्रीमियम और टेक्नोलॉजी से भरपूर बनाया गया है। इसमें डुअल स्क्रीन सेटअप, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले, मल्टी कलर एंबिएंट लाइटिंग, वायरलेस फोन चार्जर, वेंटिलेटेड सीट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी मिलते हैं।

सेफ्टी में भी मजबूत है Mahindra BE 6

महिंद्रा ने इस इलेक्ट्रिक SUV में सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा है। BE 6 में मिलने वाले प्रमुख सेफ्टी फीचर्स  6 एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360 डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, लेवल-2 ADAS टेक्नोलॉजी, ADAS फीचर्स के तहत एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग जैसी सुविधायें मिलती हैं।

इलेक्ट्रिक SUV खरीदने वालों के लिये मौका

महिंद्रा BE 6 अपने डिजाइन, टेक्नोलॉजी और सुरक्षा फीचर्स की वजह से इलेक्ट्रिक कार बाजार में चर्चा में बनी हुई है। अब 2.50 लाख रुपये तक के ऑफर के साथ यह उन ग्राहकों के लिये आकर्षक विकल्प बन सकती है, जो प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की तैयारी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें :

गढ़वा में मिला वीरों के परिजनों को सम्मान, क्या बोले DC… जानें

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के टाउन हॉल मैदान में...

बिहार में खुलेगा पहला गुरुकुलम, वेदों के साथ AI भी पढ़ेंगे बच्चे…

Bihar : बिहार का पहला गुरुकुलम बक्सर से शुरू...

JPSC-JSSC गड़बड़ी केस में पलामू के इन दो वांटेड के घर छापा…

Palamu : JPSC और JSSC परीक्षा में कथित गड़बड़ी...

वॉलंटियर के पिता के मा’रे जाने के बाद CJP की टीम बंगाल रवाना… जानें क्यों

West Bengal : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के वॉलंटियर...

जयपाल सिंह स्टेडियम से CM हाउस तक तगड़ी सुरक्षा की तैयारी

Ranchi : JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: