Kohramlive Desk : BCCI ने शुक्रवार की शाम T20 लीग के 16वें सीजन का शेड्यूल जारी किया। सीजन का पहला मुकाबला 31 मार्च को खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। 21 मई तक ग्रुप स्टेज के मैच होंगे। 52 दिन तक चलने वाले इस सीजन का खिताबी मुकाबला 28 मई को खेला जाएगा। इस बार आईपीएल में ओपनिंग मैच हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइन्स (GT) टीम का होना है। गुजरात टीम का मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से होगा।
Kungfu Pandya 🆚 Thala 🔥@gujarat_titans 🆚 @ChennaiIPL ⚔
Doesn’t get BIGGER than this 🤙#TATAIPL #TATAIPLonJioCinema pic.twitter.com/SyPvNmtX5I
— JioCinema (@JioCinema) February 17, 2023
आईपीएल 2023 सीजन का ओपनिंग मैच अहमदाबाद में खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में 10 टीमों के बीच कुल 70 लीग मैच खेले जाएंगे। इस दौरान फैन्स को 18 डबल हेडर देखने को मिलेंगे। डबल हेडर मतलब एक दिन में दो मैच खेले जाएंगे। शाम के मुकाबले 7.30 बजे से, जबकि दोपहर के मैच 3.30 बजे से खेले जाएंगे।
आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटन्स ने खिताब जीता था। उसने फाइनल मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स को करारी शिकस्त दी थी। इस बार गुजरात ही टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच खेलेगी। मगर इस बार राजस्थान टीम अपना पहला मैच 2 अप्रैल को खेलेगी। उसका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होगा।
IPL2023 के शुरुआती 5 मैच
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटन्स, 31 मार्च
पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 1 अप्रैल
लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स, 1 अप्रैल
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 2 अप्रैल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस, 2 अप्रैल
सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। हर एक टीम ग्रुप स्टेज में 14-14 मुकाबले खेलेगी। इस दौरान प्रत्येक टीम को 7 मैच अपने घर में खेलने होंगे, जबकि बाकी 7 मुकाबले विपक्षी टीम के घर में खेलने होंगे। इस तरह हर एक टीम 7 होम और 7 अवे मैच खेलेगी।
IPL 2023 के ग्रुप
ग्रुप-ए: मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स।
ग्रुप-बी: चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, गुजरात टाइटन्स।
आईपीएल 2023 के मुकाबले कुल 12 स्थानों पर खेले जाएंगे। इस बार गुवाहाटी, धर्मशाला को भी आईपीएल मैच आयोजित करने का मौका मिल रहा है। इस बार अहमदाबाद, मोहाली, लखनऊ, हैदाराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता, जयपुर, मुंबई, गुवाहाटी, धर्मशाला के स्टेडियम पर मुकाबले खेले जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : एक साथ काल के गाल में समा गए तीन दोस्त… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कोल्हान में नक्सलियों का तांडव, पहले पंचायत भवन इसके बाद…
इसे भी पढ़ें : रांची में इन पीडीएस डीलरों पर होगी कार्रवाई
इसे भी पढ़ें : पहले बिटिया का अश्ली*ल वीडियो किया वायरल, अब चिपकाया पोस्टर
इसे भी पढ़ें : चार दिन तक होने जा रही बारिश, IMD ने दी चेतवानी
इसे भी पढ़ें : रांची में जमा हुए शायर और कवि, क्या बोल गये… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Ration Card वालों के लिए बड़ी खबर, फ्री राशन के साथ अब हर महीने मिलेंगे…
इसे भी पढ़ें : जैसे ही खाने गए जिंदा हो गई मछली, वीडियो वायरल… देखें
इसे भी पढ़ें : धुर्वा के थानेदार बदले, 4 और इंस्पेक्टर इधर से उधर












