RANCHI (ARTI GUPTA): राजधानी रांची में आज शायरों और कवियों का जमावड़ा हुआ। देश के कोने-कोने से आये कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। मौका था झारखंड साहित्य अकादमी और काव्यपीडिया के कार्यक्रम का। नाम था ‘काव्य के रंग गजलों के संग’। यह कार्यक्रम रांची के मोरहाबादी के चिल्ड्रेन पार्क में आयोजित किया गया था। काव्यपीडिया के संस्थापक अंकित मौर्य के साथ हजारीबाग के छंद विशेषज्ञ पुष्कर कुमार पुष्प, और झारखंड साहित्य अकादमी के संस्थापक राधेश्याम तिवारी ने समा बांधा। बनारस से आये शिवांशु सिंह, दुमका के अक्षय आदित्य, रामगढ़ के संतोष सागर और बनारस के आयुष कश्यप अपनी गजलों और गीतों से सभी का दिल जीत लिया। रांची के आकिब खान और लोहरदगा के आकाश गिरी ने भी गजब का गजल गाया। वहीं, गिरिडीह के रंजन बर्णवाल अपनी शायरी और कविताओं से समा बांध गये। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन उभरते शायर आतिश आलोक ने किया।


इसे भी पढ़ें : Exit poll को लेकर इलेक्शन कमीशन का बड़ा ऐलान… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बच गये टेम्पू में सफर कर रहे लोग, हो जाता बड़ा हादसा… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : एक दिन में रांची को 99 करोड़ का नुकसान… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : फीस कम कराने के नाम पर 5 लाख गटके… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : ऐसा गांव जहां लोग रिश्ता नहीं करना चाहते… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…















