spot_img

रांची में इन पीडीएस डीलरों पर होगी कार्रवाई

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : डीसी राहुल कुमार सिन्हा के निदेशानुसार जिला आपूर्ति पदाधिकारी, रांची द्वारा 15 और 16 फरवरी 2023 को आयोजित किये जाने वाले चावल दिवस पर दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 के आवंटित खाद्यान्न का अनिवार्य रूप से वितरण किये जाने का आदेश दिया गया था। इसे लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी, पणन पदाधिकारी अनुभाजन क्षेत्र, रांची और सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को पत्र लिखा गया था।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने 15 और 16 फरवरी 2023 को आयोजित किये जानेवाले चावल दिवस को व्यापक और प्रभावी रुप से मनाते हुए दिसंबर 2022 और जनवरी 2023 का खाद्यान्न वितरण कार्य अनिवार्य रुप से करने का आदेश दिया था, परन्तु रांची जिला अंतर्गत अनुभाजन क्षेत्र में कुल 39 एवं प्रखण्ड क्षेत्र में कुल 295 जन वितरण प्रणाली दुकानदारों द्वारा आदेश की अवहेलना करते हुए शून्य प्रतिशत खाद्यान्न वितरण किया गया। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्बर्ट बिलुंग ने कहा है कि निकट भविष्य में ऐसे सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को चिह्नित करते हुए दण्डात्त्मक कार्रवाई की जाएगी।

आपको बतायें कि विभागीय निदेशानुसार डीसी राहुल कुमार सिन्हा प्रत्येक महीने की 15, 16, 25 और 26वीं तारीख को चावल दिवस का आयोजन करने का निर्देश दिया गया है। डीसी लक्षित जन वितरण प्रणाली के तहत लाभुकों को खाद्यान्न एवं अन्य सामग्री का वितरण स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सतर्कता समिति के सदस्यों की उपस्थिति में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Exit poll को लेकर इलेक्शन कमीशन का बड़ा ऐलान… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : बच गये टेम्पू में सफर कर रहे लोग, हो जाता बड़ा हादसा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : एक दिन में रांची को 99 करोड़ का नुकसान… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : फीस कम कराने के नाम पर 5 लाख गटके… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : ऐसा गांव जहां लोग रिश्ता नहीं करना चाहते… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...