spot_img

कोल्हान में नक्सलियों का तांडव, पहले पंचायत भवन इसके बाद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chaibasa(Rajeev Singh) : कोल्हान में नक्सलियों की धमक अब भी कायम है। इन लोगों ने दहशत कायम रखने के ख्याल से पंचायत सचिवालय को बम से उड़ा दिया है। घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूत्रों के मुताबिक भवन को उड़ाने के साथ ही उन्होंने दीवार पर भी कुछ लिखा है। इस लेख में माओवादियों ने लिखा है कि 12 से 24 फरवरी तक प्रतिरोध दिवस मना रहे हैं। माओवादियों को खदेड़ने के नाम पर प्रशासन आदिवासियों को परेशान करना बंद करे। घटना बीती रात 1 बजे के करीब गोइलकेरा इलाके के कदमडीहा में हुई।

बताया जा रहा है कि इन सबके बाद नक्सलियों ने बम विस्फोट कर पुलिया को भी उड़ा दिया। यह पुलिया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सैतबा जंगल बडकेला में है। उन्होंने सड़क पर विशाल पेड़ काट कर रास्ता पूरी तरह से बाधित कर दिया है। जिसके बाद लोगों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मामले के बारे में पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने बताया गया कि पेड़ काट कर गिराये जाने की खबर मिली है, लेकिन पुल उड़ाने की खबर पर उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा। एसपी ने कहा कि मामले की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पाई है। घटना स्थल का जांच करने के बाद ही सत्यता सामने आयेगी। यहां याद दिला दें कि कोल्हान के जंगलों में सुरक्षाबलों द्वारा लगातार नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : रांची में इन पीडीएस डीलरों पर होगी कार्रवाई

इसे भी पढ़ें : Exit poll को लेकर इलेक्शन कमीशन का बड़ा ऐलान… देखें क्या

इसे भी पढ़ें : बच गये टेम्पू में सफर कर रहे लोग, हो जाता बड़ा हादसा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : एक दिन में रांची को 99 करोड़ का नुकसान… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : फीस कम कराने के नाम पर 5 लाख गटके… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : ऐसा गांव जहां लोग रिश्ता नहीं करना चाहते… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...