20 जनवरी से पहले देनी है रिटेन प्लेयर्स की सूची
कोहराम लाइव डेस्क : IPL 2021 की नीलामी (Auction) 11 फरवरी को हो सकती है। IPL गवर्निंग काउंसिल की ओर से सभी 8 फ्रैंचाइजी को 20 जनवरी तक रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट जमा करने को कहा है। काउंसिल ने वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से इस मुद्दे पर बात की है। टूर्नामेंट के 14वें सीजन की तारीख और वेन्यू पर अभी कोई निर्णय नहीं किया गया है।
फरवरी में भारत दौरे पर आ रही इंग्लैंड की टीम
क्रिकेट वेबसाइट ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक, ऑक्शन के वेन्यू पर भी अभी निर्णय नहीं लिया गया है। इंग्लैंड की टीम फरवरी में भारत दौरे पर आ रही है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 5 से 9 फरवरी और दूसरा टेस्ट 13 से 17 जनवरी के बीच खेला जाएगा।
IPL में इस बार मिनी नीलामी
जानिकारी के अनुसार, IPL 2021 से पहले मिनी नीलामी हो सकती है। वैसे इस बार मेगा ऑक्शन होना था, लेकिन बहुत ज्यादा वक्त नहीं होने के कारण इसे 2022 में कराया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2022 में टूर्नामेंट में 2 नई फ्रैंचाइजी जुड़ेंगी। ऐसे में उस वक्त भी मेगा ऑक्शन कराया जाएगा। इसलिए इस बार मिनी ऑक्शन ही हो सकता है।
इसे भी पढ़ें : 100 KM प्रति घंटे की Speed से दौड़ी डबल डेकर मालगाड़ी
इंडिया में IPL पर अभी निर्णय नहीं
तीन सदस्यीय IPL गवर्निंग पैनल में शामिल बृजेश पटेल और प्रज्ञान ओझा ने वेन्यू को लेकर भी चर्चा की, लेकिन अभी कोई फैसला नहीं हो सका। कोरोना की वजह से इसे एक बार फिर भारत की बजाय UAE में कराए जाने की भी बात कही जा रही है। IPL 2020 भी सितंबर-नवंबर के बीच UAE में ही खेला गया था।
बायो-बबल तैयार कर खिलाड़ियों को रखने में मुश्किल
भारत में IPL कराने का मतलब है कि सभी टीमों का होम-अवे (होम ग्राउंड और बाहर) बेसिस पर मैच कराना। यानी कि कुल 8 टीमों के लिए 8 वेन्यू होंगे। कोरोना काल में 8 जगहों पर बायो-बबल तैयार कर खिलाड़ियों को रखने में भी मुश्किल हो सकती है। ऐसे में BCCI को इस पर भी फैसला लेना है। साथ ही 2 स्टेडियम के बीच दूरी को कम करने को लेकर भी फैसला लिया जाना है, ताकि कोरोना काल में खिलाड़ियों को कम दूरी तय करनी पड़े।
इसे भी पढ़ें : अब चोरी नहीं हो सकेगी Whatsapp प्रोफाइल Photo, जानिए कैसे
किस फ्रैंचाइजी के पास कितनी मनी
हर बार की तरह इस IPL में भी सभी फ्रैंचाइजी के ऑक्शन पर्स में 3 करोड़ रुपये जोड़े जाएंगे। चेन्नई की टीम जो पिछले IPL में 7वें नंबर पर रही थी। चेन्नई के पर्स में फिलहाल सिर्फ 0.15 करोड़ रुपए बचे हैं। किंग्स इलेवन पंजाब के पर्स में सबसे ज्यादा 16.5 करोड़ रुपए हैं। अन्य के पास भी मनी सुनिश्चित है।
मुंबई और दिल्ली फ्रैंचाइजी को बेनिफिट
मिनी ऑक्शन होने पर सबसे ज्यादा लाभ दिल्ली और मुंबई जैसी फ्रैंचाइजी को हो सकता है, क्योंकि उनके पास अच्छे प्लेयर्स और रिटेन करने के बेहतर ऑप्शन है। वहीं, चेन्नई फ्रैंचाइजी को सबसे ज्यादा नुकसान होगा। सभी फ्रैंचाइजी अपनी-अपनी टीमों को अंतिम रूप देने में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : 62 के हुए Team India के पूर्व कैप्टन कपिल देव






