- PM मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की शुरुआत
कोहराम लाइव डेस्क : PM Narendra Modi ने वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 306 किमी लंबे रेवाड़ी-न्यू मदार सेक्शन की शुरुआत गुरुवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये की। साथ ही इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन से चलने वाली डबल स्टैक लांग हॉल कंटेनर ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। इसके बाद ट्रेन 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दैड़ पड़ी।
इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने को आज नई गति हासिल की है : पीएम
ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने संबोधित भी किया। उन्होंने सरकार क्षरा हाल ही उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को विश्वस्तरीय बनाने के लिए आज नई गति हासिल की है।
इसे बबही पढ़ें : सोना-चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए आज का भाव
ड्राइवरलेस मेट्रो, ओडिशा में IIT कैंपस
प्रधानमंत्री ने कहा कि 10-12 दिनों में ही डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए किसानों के खातों में 18 हजार करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए। ड्राइवरलेस मेट्रो, ओडिशा में IIT कैंपस का उद्घाटन किया गया। देश की 450 किलोमीटर लंबी मेंगलुरु-कोच्चि गैस पाइपलाइन का उद्घाटन हुआ।
न हम थकेंगे, न रुकेंगे
पीएम ने कहा, देश की दो वैक्सीन ने देशवासियों में विश्वास पैदा किया है। कोरोना की शुरुआत से ही यह तेजी देखकर-सुनकर कौन हिंदुस्तानी होगा, कौन मां भारती का लाल होगा जिसका माथा गर्व से ऊंचा नहीं होगा। आज हर भारतीय का आह्वान है कि न हम थकेंगे, न रुकेंगे। हम और तेजी से आगे बढ़ेंगे।
इसे भी पढ़ें : अब चोरी नहीं हो सकेगी Whatsapp प्रोफाइल Photo, जानिए कैसे
रोजगार के अवसर बढ़ेंगे
पीएम ने कहा, साथियों हम सब जानते हैं कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण जितना जीवन के लिए जरूरी है, उतना ही कारोबार के लिए भी जरूरी है। इनसे जुड़ा कार्य अर्थव्यवस्था के इंजनों को गति देता है। इनसे मौके पर ही रोजगार नहीं मिलता, बल्कि अनेक सेक्टरों में भी रोजगार का निर्माण होता है।
आज भारत में चल रही सेमी-हाईस्पीड ट्रेन
पीएम ने बताया कि बीते छह सालों में रेलवे लाइनों के चौड़ीकरण और इलेक्ट्रिफिकेशन पर जितना काम हुआ है, पहले नहीं हुआ। आज भारत में सेमी-हाईस्पीड ट्रेन चल रही है। भारतीय रेलवे मेक-इन-इंडिया से लेकर बेहतरीन इंजीनियरिंग की भी मिसाल बन रही है। मुझे उम्मीद है कि भारतीय रेलवे ऐसे ही देश की सेवा करती रहे। इसके लिए मैं रेलवे के साथियों को धन्यवाद देता हूं।
इसे भी पढ़ें : यहां जहरीली गैस ने ले ली 4 लोगों की जान, कई की हालत खराब












