झील में गिर गया था #iPhone, एक साल बाद मिला तो कर रहा था काम

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramllive desk : कुछ खोने का दुख स्‍वाभाविक है। जब कुछ खो जाता है, तो लंबे समय के बाद उसके मिलने की खुशी आश्‍चर्यजनक होती है। मिली हुई वस्‍तु अगर बिल्‍कुल दुरुस्‍त हो तो खुशी का क्‍या कहना। जी हां, हम बात कर रहे हैं ताईवान के एक शख्‍स चेन की, जिसका आईफोन सन मून लेक (Sun Moon Lake)  में पैडल बोर्डिंग (paddleboarding) करते समय गिर गया था। उस समय झील में पानी अधिक था। एक साल बाद बारिश की कमी के कारण जब झील का पानी सूख गया, तब उसका मोबाइल मिल गया। आश्‍चर्य तब हुआ, जब मोबाइल बिल्‍कुल दुरुस्‍त था और काम कर रहा था।

इसे भी पढ़ें :हाय राम ये क्या! बिना कपड़े के ही शादी करने पहुंच गया दूल्हा

लेक सूखने पर पाई मोबाइल मिलने की जानकारी  

चेन ने गत दिनों एक वायरल फेसबुक पोस्ट में कहा था कि उन्होंने पिछले साल सन मून लेक में पैडलबोर्डिंग करते समय अपना आईफोन गिरा दिया था। अब झील एक बंजर भूमि में बदल गई है, क्योंकि द्वीप में पानी की भारी कमी है। लेक सूखने पर एक कार्यकर्ता ने चेन को ये बताने के लिए संपर्क किया कि उसका आईफोन मिल गया है। चेन का कहना है कि वह यह खबर पाकर खुशी के मारे सो नहीं सके।

इसे भी पढ़ें :एक ऐसा गांव जहां रहने के लिए त्यागना पड़ता हैं शरीर का ये अंग

वाटरप्रूफ कवर ने मोबाइल को भीगने से बचा लिया

मोबाइल पूरी तरह से कीचड़ में दबा था। चमत्कार की बात यह है कि स्मार्टफोन अभी भी काम कर रहा है। एक झील के अंदर एक वर्ष डूबे रहने के बावजूद इसके वाटरप्रूफ कवर ने इसे भीगने से बचा लिया। चेन ने कहा कि चार्ज करने के बाद फोन पूरी तरह  काम कर रहा है।

इसे भी पढ़ें :यहां सेक्स वर्कर्स ने किया प्रदर्शन, कहा- पहले दो वैक्‍सीन, फिर करेंगे काम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

Mahavir Jayanti 2026: खास है कल का दिन… जानें क्यों

Kohramlive : हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष...

Carrot sculpture artist girl : दांतों से गाजर तराशकर ये लड़की बनाती हैं मूर्तियां, दुनिया हैरान…

दुनिया में हुनर की कमी नहीं, लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा टैलेंट सामने आता है जो लोगों को सचमुच चौंका देता है। सोचिये, एक साधारण सी Carrot, जिसे हम रोजमर्रा की सब्जी समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, वही किसी के हाथों नहीं बल्कि दांतों से तराशकर कला की अनोखी मिसाल बन जाये!

जरा हटकेः 6000 साल बाद ‘जिंदा’ मिला रहस्यमयी जीव! दुनिया हैरान…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रहस्य खोल देती है,...

‘खूनी बारिश’ की चेतावनी, वैज्ञानिकों ने बताया सच…

Kohramlive : कभी-कभी प्रकृति ऐसे रंग दिखाती है कि...

जरा हटके: पानी पीते ही मर जाता है ये जीव, जानें…

Kohramlive : दुनिया में हर जीव को जिंदा रहने...