kohramlive desk : एक दूल्हा और दुल्हन का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा। शादी के दिन दूल्हा दुल्हन के लिए खास होता है। इसके लिए महीनों पहले से तैयारी की जाती है। दरअसल वायरल फोटो में दूल्हा बिन कपड़ों में आया हुआ है। थोड़ा अजीब लग रहा होगा कि शादी के दिन दूल्हा बिन कपड़ों में क्यों आया है। जब वास्तविक कारण पता चला कि शादी के एक दिन पहले दूल्हे का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके कारण उसकी सर्जरी हुई थी। वह कपड़े पहनने में असमर्थ था, लेकिन शादी तय समय पर होनी थी, इसलिए वह इस तरह शादी करने पहुंच गया। इस वजह को जानकार लोग भावुक हो गए। यह वायरल फोटो इंडोनेशिया का है। इस फोटो में दूल्हा केवल लोअर पहने हुए है और उसके हाथ में पट्टी बंधी हुई है और दुल्हन आउटफिट में नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें : रांची में नहीं निकलेगा सरहुल जुलूस, मुख्य सरना स्थल पर पांच लोग कर सकेंगे पूजा-पाठ
इसे भी पढ़ें : #Corona पर #ChiefMinisters के साथ चर्चा के बाद बोले #PM_Modi- अभी संपूर्ण #lockDown की जरूरत नहीं (VIDEO)






